बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में संयुक्त तौर पर संस्थागत निवेशकों ने 23498.49 करोड़ रुपये के शेयरों में निवेश किया।
नई दिल्ली: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में संयुक्त तौर पर संस्थागत निवेशकों ने 23498.49 करोड़ रुपये के शेयरों में निवेश किया। इस हफ्ते संस्थागत निवेशकों ने 23566.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली करते हुए मुनाफा भी कमाया। संयुक्त तौर पर संस्थागत निवेशकों ने भारी उठा-पठक के बीच इस हफ्ते बाजार से कुल 68.34 करोड़ रुपये की निकासी की है।

बिकवाली के दबाव में मुनाफा वसूली तेज हो गई
बता दें कि बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, इस कारोबारी हफ्ते के दौरान बीएसई और एनएसई पर संयुक्त तौर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 13,709.84 करोड़ रुपये के शेयरों में निवेश करते हुए खरीदारी पर जोर दिया। लेकिन बिकवाली के दबाव में मुनाफा वसूली तेज हो गई औऱ कुल 14,214.44 करोड़ रुपये की बिकवाली कर मुनाफा कमाया। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शेयर बाजार में 9,788.65 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की, जबकि 9,352.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। इस प्रकार सप्ताह के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जहां 504.6 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की तो वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 436.26 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है।
कुल 1,34,485 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में इस कारोबारी हफ्ते के दौरान कुल 1,34,485 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। शुक्रवार 5 जुलाई को सर्वाधिक 30,779 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जबकि सोमवार को करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सबसे कम यानी 22,771.65 करोड़ रुपये का ही कारोबार हो पाया था। मंगलवार को 25,464.52 करोड़ रुपये, बुधवार को 27,029.18 करोड़ रुपये और गुरुवार को 28,440.36 करोड़ रुपये का टर्नओवर पूरा किया गया। सेंसेक्स की भारी उठापठक का करेंसी डेरिवेटिव्स मार्केट पर कोई असर नहीं पड़ा। इस कारोबारी हफ्ते में करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में 134484.96 करोड़ रुपये का बिजनेस पूरा हुआ है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
