गोएयर ने सात नए इंटरनेशनल रूट पर अपनी उड़ानें शुरू की।
नई दिल्ली: गोएयर ने सात नए इंटरनेशनल रूट पर अपनी उड़ानें शुरू की। जी हां सस्ती उड़ान सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी गोएयर अब 7 इंटरनेशनल रूटों पर उड़ान भरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि 19 जुलाई को कंपनी नए रूटों पर उड़ान शुरू करेगी। ये बात भी सच है कि जेट एयरवेज के बंद होने के बाद से भारत की अन्य एयरलाइनों को काफी फायदा हुआ है। यहीं कारण है जिसको देखते हुए कंपनी ने 7 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है।

कुवैत, दुबई और बैंकाक जैसे नए गंतव्य शामिल
इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी सात नए अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर 19 जुलाई, 2019 से संचालन शुरू करेगी, जिसमें कुवैत, दुबई और बैंकाक जैसे नए गंतव्य शामिल होंगे। वहीं विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई और दिल्ली दोनों स्थानों से अबु धाबी और बैंकाक के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी, जबकि मुंबई से मस्कट, और केरल के कन्नूर से दुबई और कुवैत के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी। इन सभी सेवाओं की शुरुआत अंतिम मंजूरी मिलने पर निर्भर है।
बता दें कि कंपनी ने बयान में कहा हैं कि सात नए मार्गो में बैंकाक, दुबई और कुवैत गोएयर के लिए नए बाजार हैं। जबकि अन्य मार्ग भारत के विभिन्न शहरों से गोएयर के नेटवर्क से पहले से जुड़े हुए हैं। हालांकि गोएयर के प्रबंध निदेशक, जेह वाडिया ने कहा कि मुझे इन नियोजित सेवाओं के बारे में घोषणा कर बहुत खुशी हो रही है, जिससे मध्यपूर्व और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में गोएयर की उपस्थिति बढ़ेगी।
जेट एयरवेज के संचालन बंद होने से अन्य कंपनियों को हुआ फायदा
जैसा कि आप जानते हैं कि अप्रैल में जेट एयरवेज ने अपने विमानों का संचालन बंद कर दिया था। कंपनी की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण कंपनी ने उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था। जिसके बाद से देश की अन्य एयरलाइन को फायदा हुआ है। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद से उड़ानों की कमी होने के बाद ही भारत की अन्य एयरलाइनों ने नए रूटों पर उड़ान शुरू कर दी है। इससे पहले स्पाइसजेट ने भी अपने बेड़े में कई उड़ानें शामिल की थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
