शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह बढ़ा। जी हां देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 53733 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।
नई दिल्ली: शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह बढ़ा। जी हां देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 53733 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इसमें फाइनेंस सेक्टर की बड़ी एचडीएफसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस दौरान एचडीएफसी का मार्केट कैप 14941 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 393136 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि मार्केट कैप के लिहाज से टीसीएस देश की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके बाद आरआईएल का नंबर आता है।

ये हैं टॉप 3 गेनर्स
एचडीएफसी लिमिटेड का मार्केट कैप 14,941.11 करोड़ रुपये बढ़कर 3,93,135.72 करोड़ रुपये हो गया है।
एसबीआई का मार्केट कैप 8,656.87 करोड़ रुपये बढ़कर 3,30,746.10 करोड़ रुपये हो गया है।
एचडीएफसी बैंक की कुल दौलत 7,925.16 करोड़ बढ़कर 6,76,480.35 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों को पिछले हफ्ते भी फायदा
पिछले हफ्ते कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट वैल्युएशन 7,860.21 करोड़ रुपये बढ़कर 2,89,760.94 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मार्केट कैप 6,742.25 करोड़ बढ़कर 3,42,567.46 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने पिछले 5 दिनों में 6,719.38 करोड़ रुपये और जोड़े और मार्केट कैप 8,00,366.99 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुसतान यूनिलीवर का मार्केट कैप 887.57 करोड़ बढ़कर 3,87,802.46 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों का हुआ नुकसान
पिछले हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी श्यानी टीसीएस का मार्केट कैप 24,615.64 करोड़ रुपये घटकर 8,11,134.24 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं दूसरी ओर इंफोसिस के मार्केट कैप में 5,985.44 करोड़ की कमी आई और यह 3,13,798.50 करोड़ रुपये रह गया। बात करें आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 610.96 करोड़ रुपये घटकर 2,81,494.51 करोड़ रुपये रहा।
कुल मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10
1. टीसीएस
2. आरआईएल
3. एचडीएफसी बैंक
4.एचडीएफसी
5. एचयूएल
6.आईटीसी
7. एसबीआई
8. इंफोसिस
9. कोटक महिंद्रा बैंक
10. आईसीआईसीआई बैंक
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications