बजट के दूसरे दिन ही पेट्रोल डीजल की कीमत में काफी बढ़ोतरी आयी थी। लेकिन आज रविवार को पेट्रोल डीजल की कीमत ने दी लोगो को राहत।
नई दिल्ली: बजट के दूसरे दिन ही पेट्रोल डीजल की कीमत में काफी बढ़ोतरी आयी थी। लेकिन आज रविवार को पेट्रोल डीजल की कीमत ने दी लोगो को राहत। बता दें कि 5 जुलाई को पेश हुए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये सेस और 1 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। जिसके बाद शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। देश में रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहेंगे। जबकि कल शनिवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.30 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था।

पेट्रोल की कीमतें रहीं स्थिर
बता दें कि आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी में आज पेट्रोल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को दिल्ली के लोगों को पेट्रोल खरीदने के लिए 72.96 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। इसके अलावा देश के तीन अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं, इन शहरों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल खरीदने के लिए आज क्रमश: 78.57, 75.15, 75.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दाम चुकाने होंगे।
महानगरों में डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव
मोदी सरकार ने डीजल पर भी एक रुपए की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, जिसके बाद शनिवार को डीजल की कीमतों में 3 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। शनिवार को डीजल के दामों में भारी इजाफा होने के बाद रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल की बेवसाइट के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में रहने वाले लोगों को पेट्रोल-डीजल के आज वही दाम चुकाने होंगे जो उन्होंने शनिवार को दिए थे। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: डीजल के दाम 66.69, 69.90, 68.59 और 70.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
सुबह 6 बजे से लागू होती हैं नई कीमतें
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी (एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी) रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है। आपको बता दें कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है। इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल सरकार के लिए आय के सबसे बड़े स्रोतों में से एक होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
