उछाल आई सोने की कीमत में आज, चांदी में ग‍िरावट

रव‍िवार को सोना की कीमतों में बढ़ोतरी जबकि चांदी में गरावट आई।

नई द‍िल्‍ली: रव‍िवार को सोना की कीमतों में बढ़ोतरी जबकि चांदी में गरावट आई। सरकार द्वारा पीली धातु पर सीमा शुल्क बढ़ाने से बीते सप्ताह सोने में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,200 रुपए उछलकर 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इस बात से भी अवगत करा दें कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार सोना 35 हजार रुपए के पार पहुंचा है। वहीं, चांदी 30 रु की साप्ताहिक गिरावट में 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

know The Gold And Silver Price Of Todays In India

10 % से 12.5 % बढ़ा सीमा शुल्क

सरकार ने शुक्रवार को संसद में पेश बजट में सोने तथा अन्य बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया। शनिवार को बाजार में इसका तत्काल प्रभाव देखा गया और एक ही दिन में सोना 1,300 रुपए उछल गया। विदेशों में गत सप्ताह सोने-चांदी पर दबाव रहा और स्थानीय बाजार में भी पहले पांच दिन में सोना 100 रुपए कमजोर हुआ था।

जबक‍ि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 9.60 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट में 1,399.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 11.30 डॉलर लुढ़ककर सप्ताहांत पर कारोबार समाप्त होते समय 1,401.20 डॉलर प्रतिशत औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.31 डॉलर टूटकर 14.97 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए ये पढ़ें

बाजारों पर निर्भर रहेगी कीमत

वहीं स्थानीय बाजार में बीते सप्ताह बुधवार और शनिवार को छोड़कर शेष कारोबारी दिवस सोने में गिरावट रही। शनिवार की 1,300 रुपए की तेजी अन्य चार दिन की गिरावट पर हावी रही और सोना स्टैंडर्ड 1,200 रुपए की साप्ताहिक बढ़त के साथ 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ सप्ताहांत पर 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए ये पढ़ें

आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 450 रुपए की बढ़त में 27,300 रुपए पर पहुंच गई। आलोच्य सप्ताह में चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 30 रुपए फिसलकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 165 रुपए की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 37,285 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पूरी सप्ताह क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। कारोबारियों ने बताया कि सरकार द्वारा सीमा शुल्क बढ़ाने के कारण सोने की कीमत बढ़ी है। आने वाले समय में दोनों कीमती धातुओं का रुख अब विदेशी बाजारों पर ज्यादा निर्भर करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+