नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट-2019 को पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपये टैक्स लगा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तय है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दोनों टैक्स की मद में एक-एक रुपये का टैक्स लगाया है। इस प्रकार पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर भी 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

गोल्ड पर टैक्स बढ़ाया
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी को 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोने की कीमतें बढ़ जाएंगी। अगर यह लागू हो जाता है तो गोल्ड कारोबारियों सहित आम लोगों पर इसका असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : आईआरसीटीसी लाया अमरनाथ यात्रा पैकेज, हवाई जहाज से होगी यात्रा


Click it and Unblock the Notifications