मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर दिया है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर दिया है। अपने पहले बजट भाषण के दौरान सीतारमण ने कई योजनाओं का ऐलान करने के साथ ही महिलाओं पर भी फोकस किया है। इनकम टैक्स पर कोई भी ऐलान करने से पहले वित्त मंत्री ने मीडियम क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां बजट की घोषणाओं में मध्यम वर्ग के परिवारों को काफी राहत मिली है। बजट में हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली सीमा को बढ़ा दिया गया है। सरकार की तरफ से मिडिल क्लास के 45 लाख रुपये तक का घर खरीदने पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट का ऐलान किया है।
2 लाख से बढ़ा की 3.5 लाख किया गया
अभी तक यह सीमा 2 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 3.5 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे मिडिल क्लास परिवारों को बहुत फायदा मिलेगा। जानकारी दें कि सरकार की इस पहल का मकसद बदहाली से गुजर रहे रियल स्टेट और हाउसिंग सेक्टर को पटरी पर लाना है। इससे उन लाखों लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा, जो घर खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं। वहीं निर्मला सीतारमण की ओर रियल स्टेट और हाउसिंग सेक्टर में कई अन्य घोषणाएं भी की गई हैं। सरकार सबको घर देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।
जानें क्या है प्रक्रिया
होम लोन की मासिक किस्त में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होता है। अगर आप होम लोन के ईएमआई की डिटेल देखें तो पता चलेगा कि शुरुआती सालों में उसमें ब्याज की हिस्सेदारी अधिक होती है और मूलधन की कम। होम लोन की मासिक किस्त के रूप में आप बैंक को जितनी रकम देते हैं, उसमें मूल धन वाले हिस्से पर आप इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स बचा सकते हैं। इसी तरह इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 24 के तहत आयकर में छूट का लाभ उठा सकते हैं।
सेक्शन 80सी के तहत होम लोन के मूलधन की रकम की अदायगी पर सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट शामिल है। साथ ही सेक्शन 24 के अंतर्गत पहले किसी वित्त वर्ष में ब्याज के भुगतान पर 2 लाख रुपये तक की रियायत भी मिलती थी। इसे वित्त मंत्री ने आज की बजट में बढ़ा दिया है। होम लोन की मासिक क़िस्त के रूप में आप जो रकम बैंक को हर महीने चुकाते हैं उसमें मूलधन और ब्याज, दोनों शामिल होता है। यदि कोई व्यक्ति बैंक की रसीद देखें तो उसे इसका स्पष्ट उल्लेख मिलेगा। इसके अलावा लोन देने वाले बैंक की वेबसाइट से टैक्स स्टेटमेंट भी निकाल कर इसकी जानकारी ली जा सकती है।
आवाज योजना को बढ़ावा देने का भी वादा
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवाज योजना को बढ़ावा देने का वादा भी किया गया है। निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि साल 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को घर दिया जाएगा। सीतारमण ने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों में 1.54 करोड़ लोगों को घर दिए गए हैं और आगामी सालों में 1.95 करोड़ लोगों को घर मुहैया करवाया जाएगा और ये घर शौचालय, बिजली, एलपीजी कनेक्शन की सुविधाओं से युक्त होंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications