नई दिल्ली। बजट 2019 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट पेश किया। इन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था चालू वित्तीय वर्ष के दौरान ही 3 लाख करोड़ रुपये की हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश सही तरीके से 5 लाख करोड़ डॉलर बनने की तरफ बढ़ रहा है।

8 फीसदी की रफ्तार तक ले जाना है जीडीपी को
फिलहाल देश की विकास दर 7 फीसदी की है और 5 ट्रिलियन का लक्ष्य हासिल करने के लिए इसे 8 फीसदी की रफ्तार तक ले जाना होगा। इसके लिए निवेश काफी बढ़ाना होगा और वित्तीय घाटे को भी नियंत्रण में रखना होगा। फिलहाल वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी है। बजट से पहले आया आर्थिक सर्वेक्षण बता रहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में जितनी उम्मीद है उतनी ही चुनौतियां भी हैं। सरकार ने 5 साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने का जो लक्ष्य तय किया है, उसके लिए कई अहम क़दम उठाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications