रिलायंस जियो ने बुधवार को 'डिजिटल उड़ान' नाम का साक्षरता अभियान लॉन्च किया।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने बुधवार को 'डिजिटल उड़ान' नाम का साक्षरता अभियान लॉन्च किया। यह नई पहल फर्स्ट-टाइम इंटरनेट यूजर्स को डिजिटल रूप से साक्षर करेगी और इंटरनेट को समझने में मदद करेगी। बता दें कि जियो के चलते देश के 30 करोड़ यूजर्स इंटरनेट से जुड़े हैं, जिनमें से कई फर्स्ट टाइम इंटरनेट यूजर्स हैं। आपको बता दें कि इस अभियान के तहत, हर शनिवार को लोगों को जियो फोन के फीचर्स, तमाम तरह के एप्स को इस्तेमाल करने का तरीका और इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इतना ही नहीं लोगों को जियो फोन पर फेसबुक इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा, जिससे वे सुरक्षित तरीके से अपने दोस्तों और परिवारों से जुड़ सकें।

देश के 13 राज्यों में 200 जगहों पर लॉन्च
वहीं जियो के इस अभियान के तहत यूजर्स को ऑडियो और वीडियो माध्यम के जरिए 10 भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जियो ने फेसबुक के साथ साझेदारी की है। जियो का यह अभियान को देश के 13 राज्यों में 200 जगहों पर लॉन्च किया जा रहा है। इस बात से भी अवगत करा दें कि जल्द ही इसे 7,000 जगहों में लॉन्च किया जाएगा।
देश में 100% डिजिटल साक्षरता हासिल करने का संकल्प
रिलायंस जियो के डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जियो डिजिटल उड़ान की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि जियो हमेशा भारतीय उपभोक्ता के डिजिटल लाइफ एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए प्रमुख वैश्विक भागीदारों के साथ काम करना चाहता है। डिजिटल उड़ान पहल एक ऐसा ही उदाहरण है, जो सूचना की बाधाओं को दूर कर, वास्तविक समय में सूचना को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद करेगा। यह समावेशी सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का एक विशेष कार्यक्रम है, हमारी कोशिश है कि कोई भी भारतीय इस डिजिटल ड्राइव नहीं छूटे। देश में 100% डिजिटल साक्षरता हासिल करने के लिए जियो ने भारत के हर शहर और गांव में इसे ले जाने का संकल्प लिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications