सरकार ने बुधवार को खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का एलान कर दिया है।
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का एलान कर दिया है। जी हां कह सकते हैं कि बजट 2019 से पहले मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार की हुई कैबिनेट बैंठक में बुधवार को केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। सरकार के इस कदम से देश में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी बढ़ाया है। जानकारी दें कि इकोनॉमिक अफेयर पर चल रही कैबिनेट कमेटी की बैठक में खरीफ की फसल पर एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।

सोयाबीन का मूल्य 311 रुपये बढ़ा
केंद्र सरकार ने सोयाबीन पर एमएसपी 311 रुपए बढ़ाकर 3399 रुपए से 3710 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। वहीं उड़द पर एमएसपी 100 रुपए बढ़ाकर 5600 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। तुअर दाल पर एमएसपी को 5675 रुपए से बढ़ाकर 5800 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जबकि धान पर एमएसपी को 1750 रुपए से बढ़ाकर 1835 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। सूरजमुखी के लिए एमएसपी 5388 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5653 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी
इस बात की भी जानकारी दें कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एमएसपी में बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं मौदी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने किसानों से किया अपना वादा निभाया और उन्होंने धान और कपास पर एमएसपी 65 रुपए और 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई है। एमएसपी में की गई ये बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य ,साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने, को पूरा करने में मदद करेगी।
60 वर्ष से ज्यादा उम्र के किसानों को 3000 रुपए की मासिक पेंशन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में किसानों की आय को साल 2022 को दोगुना करने की बात कह चुके हैं। इस बैठक में किसानों को पेंशन देने को लेकर भी फैसल किया गया है। जिसके तहत 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के किसानों को 3000 रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
