अचानक से आई मुसीबत से निपटारा पाने के लिए मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों की मदद कर रहा है।
नई दिल्ली: अचानक से आई मुसीबत से निपटारा पाने के लिए मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों की मदद कर रहा है। जी हां मारुति सुजुकी इंडिया ने एलान किया है कि वह मुंबई में अपने कस्टमर्स तक भारी बारिश में कार को नुकसान से बचाने के एहतियाती कदम पहुंचा रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने कस्टमर्स को सुरक्षात्मक उपायों को लेकर 3.5 लाख से ज्यादा एसएमएस किए हैं ताकि उन्हें संभावित डैमेज से अपने व्हीकल्स को बचाने में मदद हो सके। मारुति सुजुकी ने कस्टमर्स की मदद के लिए एरिया के हिसाब से सर्विस मैनेजर भी नियुक्त किए हैं। कस्टमर्स इन सर्विस मैनेजर तक डायरेक्ट पहुंच बना सकें, इसके लिए उनके मोबाइल नंबर कस्टमर्स के साथ शेयर किए जा रहे हैं।
कंपनी ने इंश्योरेंस कंपनियों के साथ भी साझेदारी की
इसके अलावा कंपनी ने बाधारहित 24×7 सर्विस उपलब्ध कराने के लिए टोइंग एजेंसियों के साथ भी टाई अप किया है। मारुति सुजुकी ने कहा कि किसी भी तरह की शॉर्टेज से बचने और क्विक सर्विस देने के लिए स्पेयर पार्ट्स की इन्वेंटरी को मजबूत किया गया है। वहीं कंपनी ने इंश्योरेंस कंपनियों के साथ भी साझेदारी की है, ताकि क्लेम्स का जल्द निपटान हो सके।
कस्टमर्स को कंपनी का मिलेगा पूरा सहयोग
मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सर्विस पार्थो बनर्जी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में क्विक मूवमेंट चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद करेगा। कंपनी इस मुश्किल वक्त में अपने कस्टमर्स को पूरी तरह से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं पार्थो ने आगे कहा कि मारुति सुजुकी कस्टमर्स से अपील करती है कि पानी में डूबी कार को स्टार्ट न करें। इससे कार और ज्यादा नुकसान से बच जाएगी। मारुति की डेडीकेटेड टीमें कस्टमर्स की कारों को हैंडल करने के लिए वर्कशॉप्स पर पहुंच चुकी हैं।
आपातकाल की स्थिति में मारुति टीम को करें संपर्क
मारुति सुजुकी ने मैसेज में कहा कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में पानी से भरे इलाकों में अपनी कार को चलाने से बचें। अगर आप पानी से भरे इलाके में फंस जाते हैं तो अपने व्हीकल को स्टार्ट न करें ताकि पानी अंतर आने से इंजन खराब होने की संभावना को रोका जा सके। आपातकाल की स्थिति में कृप्या हमसे एरिया चैनल के लिए 180010 21800 पर और नेक्सा चैनल के लिए 18001026392/93 पर संपर्क करें। इतना ही नहीं कई कार ड्राइवर्स मानसून के दौरान घर पहुंचने के लिए पानी से भरे इलाकों से गुजरते हैं। ऐसे इलाकों में ड्राइविंग करना बेहद खतरनाक रहता है और व्हीकल का इंजन स्थाई रूप से खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ टिप्स हैं जिससे आप अपनी कार को सुरक्षित रख सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications