गुरुवार को सोने की कीमत में आई बड़ी उछाल, वहीं दूसरी ओर चांदी में भी नरमी देखी गयी।
नई दिल्ली: गुरुवार को सोने की कीमत में आई बड़ी उछाल, वहीं दूसरी ओर चांदी में भी नरमी देखी गयी। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 170 रुपये की गिरावट देखने को मिली और इसके भाव 34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं, चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,580 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। जबकि कल सोने की कीमत में 260 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जहां सोने की कीमतों में तेजी रही तो चांदी में भी उछाल देखने को मिला। चांदी कल 150 रुपये की तेजी के साथ 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

वैश्विक स्तर पर सोने कीमत
हालांकि कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव गिरावट के साथ आज 1,413.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 15.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मुनाफा वसूली के चलते वैश्विक बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत स्थिर रही
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 34,210 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 170 रुपये की तेजी के साथ 34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने और वैश्विक बाजार में मुनाफा वसूली से गिरावट के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है।
चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट
जबकि उधर चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,580 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 198 रुपये की गिरावट आयी। यह अब 37,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर और चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications