टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का उत्पादन इस साल जनवरी से बंद है।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का उत्पादन इस साल जनवरी से बंद है। इसके अलावा फरवरी से कंपनी ने एक भी नैनो कार नहीं बेची है। इस बात की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना में दी है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने इस कार का उत्पादन बंद करने के बारे में औपचारिक तौर पर कोई फैसला अभी तक नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि वह मांग के अनुरूप इस कार की बिक्री करती रहेगी।
दिसंबर, 2018 में आखिरी बार नैनो का उत्पादन
जबकि पिछले साल दिसंबर में आखिरी बार नैनो का उत्पादन टाटा मोटर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसने दिसंबर, 2018 में आखिरी बार नैनो का उत्पादन किया था। उस समय साणंद कारखाने से 82 नैनो बाहर आई थीं। बिक्री की बात की जाए, तो जनवरी से जून की अवधि में कंपनी सिर्फ फरवरी महीने में एक नैनो कार बेच पाई है। जनवरी से जून की अवधि में एक भी नैनो कार का निर्यात नहीं हुआ।
अप्रैल, 2020 से नैनो का उत्पादन बंद कर देगी
यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने नैनो की बिक्री बंद करने का फैसला किया है, टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस पर औपचारिक रूप से कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि हम मांग के अनुरूप इस कार की बिक्री कर रहे हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स इस बात के संकेत दे चुकी है कि वह अप्रैल, 2020 से नैनो का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी का इरादा भारत चरण छह (BS6) उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए रतन टाटा की इस महत्वाकांक्षी कार में और निवेश करने का नहीं है।
2009 में हुई थी कार की लॉचिंग
बता दें कि अगले साल 1 अप्रैल से बीएस6 गाड़ियों की ही बिक्री होगी और इससे पुराने उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियों की बिक्री बंद हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो कंपनी का इरादा भारत चरण छह उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए रतन टाटा की इस महत्वाकांक्षी कार में और निवेश करने का नहीं है। नैनो कार को जनवरी 2008 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था, जबकि कार की लॉन्चिंग मार्च 2009 में हुई थी। उस वक्त कार की कीमत 1 लाख रुपए थी।
ऑटो इंडस्ट्री सुस्त रही जून माह में
मारुति सुजुकी की सेल्स में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। जानकारी दें कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती का दौर जून 2019 में भी जारी रहा। देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,24,708 यूनिट रही। जबकि जून 2018 में कंपनी की बिक्री 1,44,981 यूनिट की रही थी। कंपनी का कहना है जून में मारुति की डॉमेस्टिक सेल्स 15.3 फीसदी गिरकर 1,14,861 यूनिट रही, जो जून 2018 में 1,35,662 यूनिट थी। हालांकि कंपनी का एक्सपोर्ट जून में 5.7 फीसदी बढ़कर 9,847 यूनिट का रहा। वहीं जून 2018 में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 9,319 यूनिट का रहा था।
बता दें कि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (एमएंडएम) की जून माह में कुल बिक्री 6 फीसदी गिरकर 42,547 यूनिट की रही। जबकि
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कुल वाहन बिक्री जून में 19 प्रतिशत घटकर 11,365 वाहन रही। पिछले साल जून में कंपनी ने 14,102 वाहन बेचे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications