आरबीआई ने चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूको बैंक समेत चार सरकारी बैंकों पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
नई दिल्ली: आरबीआई ने चार बैंकों पर जुर्माना लगाया है। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूको बैंक समेत चार सरकारी बैंकों पर 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई केवाईसी जरूरतों और चालू खाता खोलने के नियमों का अनुपालन नहीं करने को लेकर की है। रिजर्व बैंक ने हालांकि यह साफ किया है कि इसका बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए करार या लेनदेन की वैधता से कोई लेना देना नहीं है।

पीएनबी, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50-50 लाख
बता दें कि पीएनबी, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50-50 लाख रुपये और कॉरपोरेशन बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी दें कि रिजर्व बैंक ने कार्रवाई की डिटेल जारी करते हुए बतााया कि यह जुर्माना केवाईसी या एंटी मनी लांड्रिंग स्टैंडर्ड और करंट अकाउंट खोलने से संबंधित उसके दिशानिर्देशों के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए लगाया गया है। वहीं केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों को लेकर की गई है और इसका बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए करार या लेनदेन की वैधता से कोई लेना देना नहीं है।
मनमानी नहीं कर सकते बैंक
अगर बैंक करते है मनमानी तो अब आप बैंकों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है। आरबीआई ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए एक एप्लीकेशन लॉन्च की है। आरबीआई की वेबसाइट पर शिकायत प्रबंधन प्रणाली यानी कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) की शुरुआत की गई है। बता दें कि इसके पीछे केन्द्रीय बैंक का मकसद समय से शिकायतों को हल कर कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर बनाना है। इतना ही नहीं सीएमएस पर कस्टमर पब्लिक इंटरफेस वाली किसी भी रेगुलेटेड एंटिटी जैसे कमर्शियल बैंक, शहरी सहकारी बैंक और एनबीएफसी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
