बुधवार को सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गयी।
नई दिल्ली: बुधवार को सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गयी। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 260 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जहां सोने की कीमतों में तेजी रही तो आज चांदी में भी उछाल देखने को मिला। चांदी आज 150 रुपये की तेजी के साथ 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी हुई है। जबकि कल सोने की कीमत में आज 20 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जबकि चांदी में मंदी देखने को मिली थी। चांदी 70 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आई थी।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
हालांकि वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ आज 1,425.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 15.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 260 रुपये की तेजी के साथ 34,380 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 260 रुपये की तेजी के साथ 34,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में आज 150 रुपये की तेजी
जबकि कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी देखी गई है।
उधर चांदी में आज 150 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 38,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में 349 रुपये का उछाल आया। यह अब 37,348 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर और चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
