एनसीआर के लोगों को आज से महंगी सीएनजी खरीदना पड़ेगा। जी हां इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरग्राम में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है।
नई दिल्ली: एनसीआर के लोगों को आज से महंगी सीएनजी खरीदना पड़ेगा। जी हां इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरग्राम में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। सीएनजी के दाम बढ़ने से अब उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ेगा और गाड़ियों के किराए भी महंगे हो सकते हैं। मध्यम वर्ग की की जेब पर इस महंगाई का असर पड़ सकता है। दिल्ली में सीएनजी के दाम 90 पैसे बढ़े हैं वहीं नोएडा और गाजियाबाद में 1 रुपये सीएनजी महंगी हुई है। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी 95 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

लंबे वक्त के बाद सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी
नई दरों के मुताबिक अब ग्राहकों को दिल्ली में 46.60 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिलेगी। नोएडा और गाजियाबाद में 52.95 रुएये प्रति किलो की दर से सीएनजी मिलेगी। गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत 55.45 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। एक लंबे वक्त के बाद सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की नई दरें तीन जुलाई 2019 को सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी।
खर्च में वृद्धि के बाद सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी
गैस पाइपलाइन के दामों में वृद्धि और अंतिम मूल्य संशोधन के बाद से परिचालन खर्च में वृद्धि के बाद सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इस वृद्धि का वाहनों की प्रति किमी चल रही लागत पर मामूली प्रभाव पड़ेगा। ऑटो के लिए यह वृद्धि लगभग 3 पैसे प्रति किमी होगी, टैक्सी के लिए यह 5 पैसे प्रति किमी होगी और बसों के मामले में यह वृद्धि 28 पैसे प्रति किमी होगी। संशोधित मूल्य के साथ सीएनजी अभी भी पेट्रोल चालित वाहनों की तुलना में 52% से अधिक की बचत की पेशकश करेगा। डीजल चालित वाहनों की तुलना में संशोधित कीमतों के बाद भी सीएनजी 30% से अधिक सस्ती होगी।
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी
वहीं दूसरी ओर पेट्रोल डीजल की बात करें तो लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि आज बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल के दाम 70.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल का दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications