जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
नई दिल्ली: जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। जेफ बेजोस की पत्नी मैकेंजी बेजोस को पति से तलाक पर 38 अरब डॉलर (2.6 लाख करोड़ रुपये) मिलेंगे। इससे वो अब दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन जाएंगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा तलाक निपटान का मामला भी कहा जा रहा है। जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। मैकेंजी और जेफ का विवाह करीब 26 साल पहले (1993) हुआ था। इसके एक साल बाद जेफ ने अपने गैराज से सिएटल में अमेजन की शुरुआत की थी।

जेफ बेजोफ पत्नी को देंगे 38 अरब डॉलर
बता दें कि मैकेंजी लेखिका हैं। तलाक के बाद मैकेंजी बेजोस पहले ही वादा कर चुकी हैं कि वह अपनी संपत्ति का आधा परमार्थ कार्यों के लिए देंगी। मैकेंजी ने कहा कि उनके पास देने के लिए काफी पैसा है। जब तक कि उनकी तिजोरी खाली नहीं हो जाएगी वह परमार्थ के लिए अपना पैसा देना जारी रखेंगी। तलाक के लिए अपनी पत्नी को 38 अरब डॉलर यानी 2.6 लाख करोड़ रुपये देने के बाद भी जेफ बेजोफ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे। ऐसी स्थिति में उनके पास 118 अरब डॉलर की संपत्ति होगी।
मैकेंजी अपनी आधी संपत्ति करेंगी दान
जानकारी दें कि मैकेंजी निवेशक वॉरन बफे के परोपकारी कार्यक्रम दि गिविंग प्लेज में आधी राशि दान करेंगी। बफे ने बिल और मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर 2010 में दि गिविंग प्लेज की स्थापना की थी। दि गिविंग प्लेज में व्हाट्सएप के सह-संस्थापक ब्रियान एक्टन, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी ने भी दान दिया है। बता दें कि दान देने के निर्णय पर अपनी पूर्व पत्नी की तारीफ करते हुए 55 वर्षीय जेफ बेजोस ने कहा था कि मैकेंजी का निर्णय अद्भुत और विचारशील है और यह परोपकार के लिए प्रभावी निर्णय है और मुझे उन पर गर्व है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
