एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ नया करार किया है।
नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ नया करार किया है। जी हां एयरटेल पैमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी कर एक सरल बीमा योजना पेश की है जिसे एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने बैंकिग पाइंट्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाएगा। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गयी है कि भारती एक्सा लाइफ पीओएस (पाइंट ऑफ सेल) सरल जीवन बीमा योजना शुद्ध रूप से जीवन बीमा की टर्म योजना है और इसका लक्ष्य 18-55 वर्ष की आयु के कम बीमित और बिना बीमा वाले व्यक्तियों को आर्किषत करना है।
3 लाख से 5 लाख तक का बीमा कवर चुनने का विकल्प
बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनुव्रत विश्वास का कहना है कि हम भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से साझीदारी कर आसान और उचित दामों पर शुद्ध रूप से टर्म इंश्योरेंस के उत्पाद कम मूल्य पर बीमित व गैरबीमित भारतीयों को अपने नेटवर्क से मुहैया करवाएंगे, इसमें ग्राहकों के पास तीन लाख से पांच लाख तक का बीमा कवर चुनने का विकल्प है।
एयरटेल पैमेंट्स बैंक के बचत खाता के ग्राहक भारती एक्सा लाइफ पीओएस सरल जीवन बीमा योजना त्वरित, आसान, सुरक्षित और कागजविहीन प्रक्रिया से उसके बैंकिंग पाइंट्स से खरीद सकते हैं। अपनी इस पहल के शुरुआती दौर में एयरटेल पैमेंट्स बैंक के अभी सिर्फ 25 हजार रिटेल आउटलेट पर पॉलिसी उपलब्ध होगी लेकिन इसका शीघ्र ही विस्तार कर 60 हजार से अधिक बैंकिंग पाइंट्स पर मुहैया करवाया जाएगा।
पेमेंट्स बैंक में 325 करोड़ का निवेश
जानकारी के मुताबिक इसी बीच बाजार सूचना उपलब्ध कराने वाली एक फर्म के अनुसार भारती एयरटेल और भारती इंटरप्राइजेज ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक में करीब 325 करोड़ रुपये के निवेश किए हैं। मार्कट इंटेलीजेंस फर्म टॉफलर के अनुसार प्रिफरेंशियल शेयर्स के आधार पर भारती एयरटेल ने 260 करोड़ रुपये और भारती इंटरप्राइजेज ने 65 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। सीईओ अनुव्रत विश्वास ने कहा कि अपार संभावनाओं को भुनाने के लिए कंपनी अपने परिचालन के विस्तार के लिए निवेश जारी रखेगी।
पेमेंट बैंक क्या है?
पेमेंट बैंक एक खास तरह का बैंक है और इसका मूल उद्देश्य उन लोगों तक पहुंच बनाना है, जिनकी या तो बैंक तक पहुंच नहीं है या बहुत ही कम पहुंच है। करोड़ों जन-धन खाते खुलने के बावजूद देश में अब भी कई लोगों की बैंक तक पहुंच नहीं है। वहीं इस अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको बहुत दस्तावेजों की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको आधार और आपका फोन नंबर ही काफी होता है। हालांकि, यह बैंक मौजूदा बैंकधारकों के लिए भी खासा उपयोगी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
