विमान ईंधन एटीएफ के दामों में 5.8 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है।
नई दिल्ली: विमान ईंधन एटीएफ के दामों में 5.8 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के घटते दामों की वजह से यह कदम उठाया गया है। इस तरह एटीएफ की कीमतें अपने चार साल के निचले स्तर पर आ गई हैं। दिल्ली में एटीएफ के दाम में 3806.44 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है और यह 61,200.36 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है। आपको बता दें कि लगातार दूसरे महीने एटीएफ की कीमतों में कमी की गई है।
एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत
वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां प्रत्येक महीने की पहली तारीख को एटीएफ कीमतों में संशोधन करती हैं। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे मुंबई में एटीएफ की कीमत 64,946.04 रुपये प्रति किलोलीटर से 61,199.79 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई है। याद दिला दें कि इससे पहले एक जून को एटीएफ के दाम 61.05 रुपये प्रति किलोलीटर घटाए गए थे। एटीएफ कीमतों में कमी से कैश संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों को काफी राहत मिलेगी।
सब्सिडी गैस सिलेंडर में 3.02 रुपये की कटौती
इसी तरह पेट्रोलियम डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी घटाए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3.02 रुपये की कटौती के साथ 494.35 रुपये पर आ गई हैं। बात करें अगर मुंबई की तो मुंबई में इसका दाम 495.09 रुपये से 492.04 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम मार्च से लगातार चार महीने बढ़े हैं। उसके बाद यह पहली कटौती है। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर 3.84 रुपये महंगा हुआ है।
बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर भी 100 रुपये सस्ता
आज से यानी 1 जुलाइ से बिना सब्सिडी वाला गैस का सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता हो गया है। बिना सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत अभी 737.50 रुपये है। लेकिन यह 1 जुलाई से 637 रुपये का मिलने लगेगा। इस प्रकार ग्राहकों को 100.50 रुपये का फायदा होगा। बता दें कि उपभोक्ताओं को साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। उसके बाद उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ता है। यह बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर होता है।
केरोसिन की कीमतों में इजाफा
वहीं मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की कीमतों में मासिक 25 पैसे लीटर की वृद्धि का सिलसिला लगातार 24वें महीने जारी रहा। दिल्ली को जहां केरोसिन मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है वहीं मुंबई में अब यह 32.18 रुपये लीटर हो गया है। पिछले महीने यह 31.92 रुपये लीटर था। इस बात की भी जानकारी दें कि बिना सब्सिडी वाले केरोसिन का दाम मुंबई में 63.93 रुपये प्रति लीटर से घटकर 61.92 रुपये लीटर पर आ गया है। इस बात से भी अवगत करा दें कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस, जेट ईंधन और कई अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की दरों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना संशोधित की जाती हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
