पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार छठें दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने दिल्ली में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल के दाम में 6 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में 6 दिन में पेट्रोल 46 पैसे प्रति लीटर और डीजल का दाम 43 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। मंगलवार को मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 4 पैसे लीटर, 8 पैसे और 4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मुंबई और कोलकाता में डीजल क्रमश: 4 पैसे प्रति लीटर और 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
बता दें आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में दिल्ली 70.51 रुपए प्रति लीटर के अलावा कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.15 और 73.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
महानगरों में डीजल की कीमत
दूसरी ओर आईसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद बाद कीमत 66.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 4 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 67.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
पिछले 6 दिनों में इतना हो गया है इजाफा
अगर बात पिछले 6 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 46 और डीजल की कीमत में 43 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 44 और डीजल में 41, मुंबई में पेट्रोल 40 और डीजल 41 और चेन्नई में पेट्रोल 42 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में और इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
