सोने की कीमत में दूसरे दिन भी आई गिरावट, चांदी की कीमत भी लुढ़की।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में दूसरे दिन भी आई गिरावट, चांदी की कीमत भी लुढ़की। जी हां ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव लगभग स्थिर बने रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 20 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। जहां सोने की कीमतें करीब-करीब स्थिर रही वहीं, आज चांदी में मंदी देखने को मिली है। चांदी आज 70 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह मंदी हुई है। जबकि कल सोने की कीमत में आज 130 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं चांदी में 260 रुपये की गिरावट के साथ 38,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

ग्लोबल स्तर पर सोने का भाव
वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ 1,391.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी मामूली बढ़त के साथ 15.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में गिरावट आने के कारण सोने की कीमते इस समय सेफ हैवन बनी हुई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की नई कीमत
राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 20 रुपये की गिरावट के साथ 34,120 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 20 रुपये की गिरावट के साथ 33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने के कारण सोने की कीमतों में यह मामूली मंदी देखी गई है।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
70 रुपये की गिरावट दिखी चांदी में आज
उधर चांदी में आज 70 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी मंदी देखी गई। यह 158 रुपये गिरकर 36,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर और चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications