जीएसटी संग्रह जून में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।
नई दिल्ली: जीएसटी संग्रह जून में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। जी हां टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कोशिशों में जुटी मोदी सरकार के लिए जून में जीएसटी से हासिल हुआ रेवेन्यू उत्साहजनक नहीं रहा है। जीएसटी कलेक्शन जून 2019 में एक लाख करोड़ रुपये से नीचे दर्ज किया गया। जानकारी दें कि वित्त मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने सरकार को जीएसटी से 99,939 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 में जीएसटी से मिलने वाला रेवेन्यू पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से कम रहा। चालू वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा था।

हालांकि वित्त मंत्रालय के अनुसार, जून में सीजीएसटी कलेक्शन 18,366 करोड़, एसजीएसटी कलेक्शन 25,343 करोड़, आईजीएसटी कलेक्शन 47,772 करोड़ रुपये (इसमें आयात पर 21,980 करोड़ कलेक्शन शामिल) और सेस कलेक्शन 8457 करोड़ रुपये (इसमें आयात पर 876 करोड़ रुपये का रेवेन्यू शामिल) रहा। जबकि वित्त मंत्रालय का कहना है कि जून महीने में रेगुलर सेटलमेंट के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को बतौर सीजीएसटी 36,535 करोड़ रुपये और एसजीएसटी 38,956 करोड़ रुपये मिले।
जून 2018 में रेवेन्यू 95,610 करोड़ रुपये रहा
इस बात से भी अवगत कर दें कि मंत्रालय का कहना है कि जून 2018 में रेवेन्यू 95,610 करोड़ रुपये रहा था। इसके मुकाबले जून 2019 में रेवेन्यू में 4.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि जून महीने में रेवेन्यू वित्त वर्ष 2018-19 के मंथली औसत (98,114 करोड़ रुपये) से 1.86 फीसदी अधिक रहा। वहीं मंत्रालय के अनुसार, मई महीने के लिए 30 जून 2019 तक 74.38 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल किए गए। सरकार ने आईजीएसटी से 18,169 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 13,613 करोड़ रुपये का एसजीएसटी क्लेम का निपटान किया।
वित्त वर्ष 20 हर माह कितना कलेक्शन
अप्रैल 2019: 113865
मई 2019: 100289
जून 2019: 99,939
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications