मारुति सुजुकी की सेल्स में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। जानकारी दें कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती का दौर जून 2019 में भी जारी रहा।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी की सेल्स में 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। जानकारी दें कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती का दौर जून 2019 में भी जारी रहा। देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,24,708 यूनिट रही। जबकि जून 2018 में कंपनी की बिक्री 1,44,981 यूनिट की रही थी। बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून में मारुति की डॉमेस्टिक सेल्स 15.3 फीसदी गिरकर 1,14,861 यूनिट रही, जो जून 2018 में 1,35,662 यूनिट थी. हालांकि कंपनी का एक्सपोर्ट जून में 5.7 फीसदी बढ़कर 9,847 यूनिट का रहा. जून 2018 में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 9,319 यूनिट का रहा था।
मिनी सेगमेंट की कारों की बिक्री में 36.2 फीसदी की गिरावट
जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो व पुरानी वैगनआर की मौजूदगी वाले मारुति के मिनी सेगमेंट की कारों की बिक्री में 36.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 18733 यूनिट रही। वहीं अगर बात करें एक साल पहले जून में यह आंकड़ा 29381 यूनिट का रहा था। नई वैगनआर, सिलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडल्स की मौजूदगी वाले मारुति सुजुकी के कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री जून में 12.1 फीसदी गिरकर 62,897 यूनिट रही। यह जून 2018 में यह आंकड़ा 71,570 यूनिट का था। मिड सेगमेंट में कंपनी की सेडान सियाज की बिक्री 47.1 फीसदी बढ़कर 2322 यूनिट रही, जो जून 2018 में 1579 यूनिट थी।
यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री जून में 7.9 फीसदी
मारुति के यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री जून में 7.9 फीसदी गिरकर 17797 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी माह में 19321 यूनिट थी। इस सेगमेंट में जिप्सी, अर्टिगा, विटरा ब्रेजा, S-Cross जैसी गाड़ियां शामिल हैं। मारुति ने कहा कि जून में ओम्नी व इको मॉडल्स मिलाकर वैन की बिक्री 24 फीसदी गिरकर 9265 यूनिट रही। जबकि जून 2018 में यह बिक्री 12185 यूनिट की रही थी।
महिन्द्रा की बिक्री 6% गिरी
बात करें महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (एमएंडएम) की जून माह में कुल बिक्री 6 फीसदी गिरकर 42,547 यूनिट की रही। जून 2018 में कंपनी की बिक्री 45,155 यूनिट थी। डॉमेस्टिक मार्केट में कंपनी की बिक्री को 5 फीसदी का झटका लगा और यह 39,471 यूनिट की रही। एक साल पहले इसी माह में यह आंकड़ा 41,689 यूनिट का था। जून में एमएंडएम के एक्सपोर्ट में भी 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 3,076 यूनिट का रहा। बात करें जून 2018 में तो कंपनी का एक्सपोर्ट 3,466 यूनिट का था।
पीवी सेल्स में महिंद्रा ने जून में 18,826 व्हीकल्स की बिक्री की
हालांकि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में महिन्द्रा ने जून में 18,826 व्हीकल्स की बिक्री की, जो पिछले साल जून से 4 फीसदी ज्यादा है। जून 2018 में कंपनी की पीवी सेल्स 18,137 यूनिट की रही थी। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में महिन्द्रा ने जून में 16,394 व्हीकल बेचे, जबकि जून 2018 में बिक्री 19,229 व्हीकल्स की थी।
टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री जून में 19 प्रतिशत घटी
वहीं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कुल वाहन बिक्री जून में 19 प्रतिशत घटकर 11,365 वाहन रही। पिछले साल जून में कंपनी ने 14,102 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसकी घरेलू बिक्री 19 प्रतिशत घटकर 10,603 वाहन रही जो जून 2018 में 13,088 वाहन थी। कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन. राजा ने कहा कि घरेलू बिक्री के मामले में वाहन उद्योग लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। इसके कई कारण हैं जिसकी वजह से ग्राहकों की धारणा कमजोर पड़ी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
