सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में नरमी देखी गयी।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में नरमी देखी गयी। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोमवार को स्थानीय ज्वैलर्स की नर्म लिवाली और कमजोर वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में नर्मी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 130 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 34,140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। सोने में मंदी के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज मंदी देखी गई है। चांदी आज 260 रुपये की गिरावट के साथ 38,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह मंदी हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव गिरावट के साथ 1,387.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव गिरकर 15.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोने का भाव आज पिछले एक सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
जबकि राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 34,140 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 130 रुपये की गिरावट के साथ 33,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में यह मंदी देखी गई है।
भारत में आज के सोने की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि उधर चांदी में आज 260 रुपये की गिरावट देखी गई। इसके भाव आज 38,570 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में भी मंदी देखी गई। यह 295 रुपये गिरकर 37,157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर और चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
