नई दिल्ली। भारी कर्ज के बोझ में दबे अनिल अंबानी मुंबई स्थित अपना मुख्यालय बेचना चाहते हैं। जानकारों का कहना है कि अगर यह बिक न सकें तो इसे लम्बे समय की लीज पर भी देने की योजना है। इसके लिए अनिल अंबानी की कंपनी ब्लैकस्टोन सहित कुछ अन्य कंपनियों से बातचीत कर रही है। सूत्रों के अनुसार अनिल अंबानी दक्षिण मुंबई में अपने बैलार्ड एस्टेट ऑफिस में वापस जाने की योजना बना रहे हैं।

2000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना
अनिल अंबानी का यह ऑफिस सांताक्रूज में रिलायंस सेंटर है और 7 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। कंपनी का मानना है कि इसे बेचने कर 1,500-2,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। वहीं एक सूत्र ने कहना है कि अनिल अंबानी इस प्रॉपर्टी को बेचने या लॉन्ग-टर्म लीज पर देने की योजना बना रहे हैं। अनिल अंबानी का रिलायंस ग्रुप अपनी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज बेचकर पैसा एकत्र करना चाहता है। इस पैसे से वह कर्ज का बोझ कम करने की योजना पर काम कर रहा है।
मुख्यालय बेचने के कंपनी तलाशी जा रही
मुख्यालय को बेचने के लिए रिलायंस ग्रुप इंटरनैशनल प्रॉपर्टी सलाहकर कंपनी जेएलएल को जिम्मेदारी दे सकती है। रिलायंस ग्रुप के प्रवक्ता ने हालांकि इसकी पुष्टि की कि ग्रुप के मुंबई के मुख्यालय सहित रियल एस्टेट ऐसेट्स को बेचने पर विचार किया जा रहा है। वहीं ब्लैकस्टोन ने इस पर टिप्पणी नहीं की है। ग्रुप के मुख्यालय का मालिकाना हक रिलायंस रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास है।
यह भी पढ़ें : TV देखना सस्ता कर देंगे ऑल-इन-वन प्लान, जानें फायदे और रेट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications