नई दिल्ली। 1 जुलाई करोड़ों लोगों की जिन्दगी पर असर डालेगी। इस दिन से जहां करोड़ों सरकारी कर्मचारियों की टेक होम सेलरी बढ़ जाएगी, वहीं पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं का ब्याज घटने से करोड़ों पैसा जमा करने वालों को झटका लगेगा। वहीं आरबीआई के भी फैसले का जहां लोगों को फायदा मिलेगा वहीं वाहनों के रेट बढ़ने से झटका भी लगेगा। आइये जानते हैं कि 1 जुलाई 2019 से देश में क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

जून में हुए थे ये फैसले
आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों पर असर डालने वाले ये फैसले जून में लिए गए थे, जिनको लागू 1 जुलाई से होना था। यही फैसले अब लागू हो रहे हैं। इन फैसलों में से जहां कुछ फैसले लोगों को राहत देंगे, तो वहीं कई फैसलों से झटका भी लगेगा।
3.6 करोड़ कर्मचारियों का वेतन आज से बढ़ जाएगा
मोदी सरकार करीब 3.6 करोड़ कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के बाद करीब 3.6 करोड़ कर्मचारियों का वेतन 1 जुलाई से बढ़ जाएगा। सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) में अंशदान देने के तरीके में बदल दिया है। इसका फायदा कंपनियों और कर्मचारियों को 1 जुलाई से मिलने लगेगा। सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) में दिया जाने वाला अंशदान 6.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। नए नियमों के तहत अब कंपनियों को 4.75 फीसदी की जगह केवल 3.25 फीसदी का अंशदान करना होगा। वहीं कर्मचारियों को 1.75 फीसदी से घटा कर 0.75 फीसदी कर दिया गया है। इससे जहां कंपनियों की देनदारी घटेगी, वहीं कर्मचारियों की टेक होम सैलरी में इजाफा होगा। इसका फायदा करीब 3.6 करोड़ कर्मचारी और 12.85 लाख कंपनियों को आज से मिलने लगेगा।
पैसे का लेनदेन हो सस्ता
आरबीआई ने 1 जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी यानी निफ्ट को लेकर बदला बड़ा बदलाव करते हुए ट्रांजैक्शन चार्ज को खत्म कर दिया है। आरबीआई आज से यह चार्ज नहीं लेगी, जिसका फायदा ग्राहकों को आज से ही मिलने लगेगा। आरटीजीएस से बड़ी राशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है तो एनईएफटी से 2 लाख रुपये तक तत्काल ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
जीरो बैलेंस खातों में मिलेगी ज्यादा सुविधाएं
रिजर्व बैंक ने बेसिक सेविंग अकाउंट यानी जीरो बैलेंस अकाउंट में कई बदलव के निर्देश दिए थे, जो आज यानी 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे। ऐसे खाताधारकों अब चेक बुक और अन्य सुविधाएं पाएंगे। आरबीआई ने बैंक इन सुविधाओं के लिये खाताधारकों को कोई मिनिमिम बैलेंस की शर्त न लगाने का आदेश दिया है। प्राथमिक बचत बैंक जमा खाते (बीएसबीडी) ऐसे होते हैं जिसे बिना राशि के खोला जा सकता है। इसमें कोई न्यूनतम राशि मैनेंटेन करने जरूरत भी नहीं होती है।
एसबीआई रेपो रेट से तय करेगा होम लोन की ब्याज दर
एसबीआई 1 जुलाई से रेपो रेट से जुड़े होम लोन की स्कीम शुरू कर रहा है। अब एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर पूरी तरह रेपो रेट पर निर्भर हो जाएगी। अब रिजर्व बैंक जब अपने रेपो रेट में बदलाव करेगा, उसी आधार पर एसबीआई आवास लोन की ब्याज दर भी बदल जाएगी।
महिन्द्रा के वाहन हो जाएंगे महंगे
महिन्द्र ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई से वह अपने वाहनों की कीमत 36,000 रुपये तक बढ़ा देगा। वाहनों में यह वृद्धि आज से लागू हो जाएगी। वाहनों के ये रेट अब 36,000 रुपये तक बढ़ जाएंगे। इसके बाद अब महिंद्रा स्कॉर्पियो, बोलेरो, एक्सयूवी500 जैसे वाहन महंगे हो जाएंगे। महिंद्रा ने कहा है कि सभी वाहनों में 145 सुरक्षा मानदंड लागू होने से यह वृद्धि की जा रही है।
पोस्ट ऑफिस जमा योजनाओं की नई ब्याज दरें
-पीपीएफ पर अब 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 8 फीसदी था।
-एनएससी पर अब 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी 8 फीसदी था।
-किसान विकास पत्र (केवीपी) पर अब 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 7.7 फीसदी था। इसके चलते अब केवीपी 113 महीने की मैच्योर होगी। पहले यह 112 महीने की परिपक्व होती थी। इस प्रकार निवेशको को 1 महीने का नुकसान होगा।
-सुकन्या समृद्धि खाते पर अब 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अभी 8.5 प्रतिशत था।
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरों पर भी कैंची चली है। अब 1 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा वहीं 5 वर्ष की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसकी ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है।
-पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर अब 7.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह ब्याज अभी 7.3 प्रतिशत था।
-5 साल की अवधि वाले सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर अब 8.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी तक इस स्कीम पर 8.7 फीसदी ब्याज मिल रहा था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications