नई दिल्ली। अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसी है तो दिक्कत के वक्त आप आसानी से लोन ले सकते हैं। एलआईसी से मिलने वाले लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी किस्त आप चाहें तो दें या न दें। एलआईसी आपको लोन की किस्त में यह दोनों विकल्प देता है। इसके अलावा जरूरत पर एलआईसी लोन भी आसानी से और जल्द दे देता है। अगर आप चाहें तो यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।

एलआईसी से लोन लेने का फायदा
-समय की बचता होती है
-एलआईसी लोन पर ब्याज दर भी कम ही लेताा है
-लोन की किस्त भरने जैसी अनिवार्यता नहीं
-अगर लोग चाहें तो सिर्फ ब्याज चुकाने की सुविधा भी ले सकते हैं
कैसे मिलता है किस्त न देने का विकल्प
एलआईसी से जब लोग अपनी बीमा पॉलिसी के बदले लोन लेते हैं, तो उनके पास यह विकल्प होता है कि वह इसकी किस्त दे या न दें। ऐसा इसलिए होता है कि अगर आप अपनी किस्त देते रहेंगे तो बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी वक्त आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर आप लोन की किस्त न देने का विकल्प अपनाते हैं तो बीमा पॉलिसी पूरा होने पर आपको इसकी मैच्योरिटी पर पैसा नहीं मिलेगा। एलआईसी यह पैसा आपके लोन के रूप में काट लेता है। आम तौर पर लोगों को लगता है कि LIC से लोन लेने के लिए ब्रांच के चक्कर काटने होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। आप यह लोन घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करके ले सकते हैं।
ऐसे लें एलआईसी से ऑनलाइन लोन
एलआईसी अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा देती है। अगर किसी को इस सुविधा का लाभ लेना हो तो https://www.licindia.in/home/policyloanoptions पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक पर जाने के बाद आपको ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन की सुविधा मिलती है। यहां पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होती है। इसके बाद एक फार्म को डाउनलोड करना होता है। यह वही फार्म होता है, जो आपने ऑनलाइन भरा होता है। डाउनलोड होने के बाद यह फार्म पूरी तरह से भरा हुआ होता है और केवल दस्तखत करने के बाद इसे स्कैन करके दोबारा एलआईसी की वेबसाइट पर लोड करना होता है। ऐसा करते ही यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद एलआईसी आपको लोन देने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। एलआईसी इस लोन का पैसा बहुत ही जल्द आपके बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देता है।
सभी एलआईसी पॉलिसी पर नहीं मिलता है लोन
हालांकि एलआईसी की ज्यादातर पॉलिसी पर लोन लिया जा सकता है, लेकिन हर पॉलिसी पर लोन की सुविधा नहीं मिलती है। एलआईसी यूलिप और टर्म इन्श्योरेंस प्लान पर लोन की सुविधा नहीं देती है। इन दोनों तरह के अलावा अगर आपके पास एलआईसी का बीमा प्लान है, तो लोन की सुविधा ली जा सकती है। एलआईसी जिन बीमा पॉलिसी के बदले लोन देती है उनकी पहले सरेंडर वैल्यू देखती है और फिर पॉलिसी के सरेंडर वैल्यू का 90 फीसदी तक लोन देती है। अगर आपने पहले से ही किसी पॉलिसी पर लोन ले रखा है, लेकिन आप की सरेंडर वैल्यू से यह लोन कम है, तो आप इसी पॉलिसी पर दोबारा भी लोन ले सकते हैं।
क्या होती है बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू
एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू जानने का तरीका थोड़ा कठिन है। ऐसे में आप अपने बीाम एजेंट से इसकी जानकारी ले सकते हैं। फिर भी अगर खुद जानना चाहें तो यह तरीका हर बीमा पॉलिसी के पीछे लिखा रहता है, उसी के हिसाब से इसे निकाला जा सकता है। सभी पॉलिसी के लिए इसका फॉर्म्यूला अलग-अलग है।
ये है एलआईसी से लिए लोन को चुकाने का तरीका
एलआईसी से लोन लेने के बाद उसे पटाने का तरीका बैंकों की तुलना में काफी आसान है। एलआईसी के लोन में किस्त जैसी समस्या नहीं होती है। एलआईसी का लोन आप चाहें तो किस्त देकर पटा सकते हैं, या आप चाहें तो एक साथ भी वापस कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको पैसों की दिक्कत है तो इस लोन की किस्त को देना जरूरी नहीं है। इसके अलावा अलावा आप चाहें तो केवल ब्याज का भुगतान करते जाएं और लोन अमाउंट को बीमा पूरा होने तक न दें। ऐसी स्थिति में जब आपका बीमा पूरा होगा तो एलआईसी लोन राशि को काटकर बाकी पैसा वापस कर देगी। वहीं अगर आपने लोन के ब्याज का भुगतान नहीं किया तो एलआईसी पॉलिसी के पूरा होने पर अपना पैसा काटकर बचा पैसा आपको दे देगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
