मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 5 जुलाई को पेश होने जा रहा है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 5 जुलाई को पेश होने जा रहा है। बता दें कि यह बजट देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने जा रही है। वैसे तो हर आम बजट में महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ होता है, लेकिन इस बार एक महिला वित्तमंत्री देश का बजट पेश कर रही हैं, तो महिलाओं की इस बजट से उम्मीदें भी कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, एजुकेशन लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की समय सीमा हट सकती है। वहीं बच्चों की परवरिश में बढ़ते खर्च पर भी राहत मिलने की संभावना है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन सी उम्मीदें हैं, जो महिलाएं इस बजट से लगाए हुए है।
महिलाओं को 40 हजार रुपये तक के ब्याज पर टैक्स नहीं
आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, बजट में महिलाओं को टैक्स छूट की सौगात मिल सकती है। कामकाजी महिला के बच्चों की क्रेच फीस पर टैक्स छूट मिलने की संभावना है। क्रेच फीस पर टैक्स छूट अधिकतम 7500 रुपये तक हो सकती है। यह टैक्स छूट अधिकतम 2 बच्चों की क्रेच फीस पर देने का विचार किया जा रहा है। जानकारी दें कि मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में घोषणा की थी कि महिलाओं को बैंक से 40 हजार रुपये तक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा। यानी अगर महिलाएं बैंक से 40 हजार रुपये तक ब्याज पाती हैं तो उस पर टीडीएस नहीं लगेगा।
महिलाओं को अंतरिम बजट में मिली थे ये तोहफे
अंतरिम बजट में सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए पीएम मातृ योजना की घोषणा की जिसके तहत महिलाओं को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। वहीं सरकार ने श्रमिक की मौत पर 2.5 लाख रुपये की बजाय अब 6 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. इसके अलावा ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर सरकार ने 20 लाख कर दिया। बता दें कि 2018 का बजट खासकर महिलाओं पर फोकस था। इसमें नौकरीपेशा महिलाओं की पीएफ मदद को पहले तीन साल आठ फीसद करने का फैसला हुआ था। इससे कामकाजी महिलाओं की इन हैंड सैलरी बढ़ गई थी। इस बजट से उम्मीद है कि कामकाजी महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को और बढ़ाया जा सकता है।
इस बजट में महिलाओं को ये उम्मीद
महिलाएं को इस बजट से उम्मीद है कि सरकार द्वारा नया कारोबार शुरू करने के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि अभी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 70 फीसदी से ज्यादा लाभार्थी महिलाएं ही हैं, इन्हें अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए जमानत-मुक्त कर्ज प्राप्त हो रहा है। इतना ही नहीं महिलाओं की हर बजट से मांग होती है कि महिलाओं की इस्तेमाल की चीजों पर टैक्स कम से कम हो। साथ ही सोने के आभूषण, ब्रेंडेड कपड़ों, ग्रोसरी और कॉस्मेटिक चीजों की कीमतों में हर महिला कटौती चाहती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications