हवाई यात्रियों के लिए बड़े काम की खबर है। जी हां एयर टिकट को लेकर बदलाव किये गये है जो आपके लिए जानना आवश्यक है।
नई दिल्ली: हवाई यात्रियों के लिए बड़े काम की खबर है। जी हां एयर टिकट को लेकर बदलाव किये गये है जो आपके लिए जानना आवश्यक है। बता दें कि किफायती विमानन सेवा देने वाली कंपनी इंडिगो ने गुरुवार मध्य रात्रि से टिकट कैंसिल करने और बदलाव करने के शुल्क में 500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की। यह व्यवस्था यात्रा के तीन दिन या उससे पहले टिकट रद्द और बदलाव करने पर लागू होगी। जानकारी दें कि इंडिगो ने बयान में कहा हैं कि यात्रा की तारीख से 0 से 3 दिन के अंदर टिकट में बदलाव या रद्द करने पर ही संशोधन लागू होगा। वहीं दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दी गयी हैं कि यदि यात्री सफर की तारीख से चार या उससे ज्यादा पहले टिकट में बदलाव कर रहा है तो शुल्क समान रहेगा।

इतना शुल्क लगेगा
बता दें कि घरेलू उड़ानों के लिए यात्रा से तीन दिन पहले तक टिकट रद्द करने या उसमें बदलाव करने का शुल्क अब क्रमश: 3,500 और 3,000 रुपये होगा। इस घोषणा से पहले कंपनी क्रमश: 3,000 रुपये और 2,500 रुपये का शुल्क ही लेती थी। यदि उपरोक्त अवधि के अलावा टिकट रद्द या टिकट में बदलाव किया जाता है तो क्रमश: 3,000 रुपये और 2,500 रुपये शुल्क ही लगेगा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट कैंसिलेशन की भी कीमत
इस बात की भी जानकारी देना चाहेंगे कि भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट रद्द करने या तारीख में बदलाव करने पर क्रमश: 3,500 रुपये और 3,000 रुपये लगेंगे। वहीं, एयरलाइन के अनुसार भारत के साथ साउथ ईस्ट, मिडिल ईस्ट और शेष एशिया क्षेत्र की फ्लाइट उड़ान से तीन दिन पहले कैंसल कराने या बदलाव कराने पर 5000 रुपये फीस देनी होगी।
24 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल या बदलाव में कोई चार्ज नहीं
आपको बता दें कि नागर विमानन मंत्रालय की ओर से इस साल फरवरी में जारी पैसेंजर चार्टर के तहत इंडिगो भी अपने ग्राहकों से घरेलू फ्लाइट पर बुकिंग के 24 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल कराने या बदलाव कराने पर कोई चार्ज नहीं लेगी। ये टिकट उड़ान से कम से कम सात दिन पहले बुक किया गया होना चाहिए। वहीं इंडिगो के चीफ कॉमर्शियल अफसर विलियम बुल्टर का कहना है कि हमने गुरुवार मध्य रात्रि से फ्लाइट कैंसिलेशन और बदलाव करने पर शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
