नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने भगोड़े व्यापारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी के 283 करोड़ रुपये की राशि वाले एक स्विस बैंक अकाउंट को कुर्क किया है। ईडी ने ऐसा 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "हमने पूर्वी के स्विस बैंक अकाउंट को कुर्क किया है, जिसमें 283.16 करोड़ की राशि है।"

भेजा गया लेटर्स रोगेटरी
अधिकारी ने कहा कि कुर्की आदेश को लागू करने के लिए लेटर्स रोगेटरी (एलआर) को विदेशी न्याय अधिकार क्षेत्र के अधिकारियों को भी भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई नीरव मोदी की पत्नी व अमेरिकी नागरिक अमी मोदी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के कुछ महीने बाद हुई हैं। अमी मोदी कथित तौर पर न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्क में खरीदे गए दो अपार्टमेंट की लाभार्थी हैं। एजेंसी ने कहा है कि इन अपार्टमेंट को तीन करोड़ डॉलर की धनशोधन की राशि से खरीदा गया, जिसे उसके पति ने पीएनबी से धोखाधड़ी से प्राप्त किया था।
28 फरवरी को दाखिल हो चुका है आरोप पत्र
इसके लिए नीरव मोदी ने पीएनबी के लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट का इस्तेमाल किया था। यह आरोप पत्र 28 फरवरी को दाखिल किया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि यह राशि अमी के एसएसबीसी बैंक के जरिए लाई गई थी।
यह भी पढ़ें : Cancer : कंगाल कर देता है महंगा इलाज, LIC से लें सस्ता बीमा कवर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
