कई बार ऐसा होता होगा जब आप खाना ऑनलाइन ऑडर करवाते होंगे। जी हां अगर आप भी ऑनलाइन कंपनियों से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए वाकई बड़ी महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता होगा जब आप खाना ऑनलाइन ऑडर करवाते होंगे। जी हां अगर आप भी ऑनलाइन कंपनियों से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपके लिए वाकई बड़ी महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर्स स्विगी, जोमैटो जैसी कंपनियों से भोजन मंगाने वालों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। क्योंकि ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर्स ने कई प्रोडक्ट्स पर रेस्टोरेंट्स के दाम के मुकाबले 5 रुपये से लेकर 50 रुपये या उससे अधिक बढ़ा दिए हैं।

फूड आइटम्स के ओरिजनल प्राइस बढ़ा रही कंपनियां
इस बात से भी अवगत करा दें कि ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर्स अपने कोष की भरपाई करने के लिए देश भर के आउटलेट्स से खाद्य पदार्थों के ओरिजनल प्राइस बढ़ा रहे हैं। कोई आइटम आउटलेट के आधार पर 5 रुपये से लेकर 50 रुपये या उससे अधिक महंगा हो सकता है। हालांकि इन सब से बीच दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर मामलों में ग्राहकों को यह पता भी नहीं है कि वे इस आइटम का प्रीमियम भुगतान कर रहे हैं, जिसका उन्होंने ऑर्डर किया है। इतना ही नहीं अगर आप गूगल चेक करेंगे तो पाएंगे कि जोमैटो में दी गई कीमत और उस होटल के मेन्यू में दी गई कीमत में अंतर है। लेकिन इस बात पर भी आपने ध्यान दिया होगा कि जब ग्राहक वेबसाइट के ऑर्डर ऑनलाइन टैग पर क्लिक करता है, तो कीमतें अपने आप बढ़ जाती हैं।
डिलिवरी कंपनियों को मिलती है कमीशन
इस बात की भी आपको जानकारी देना चाहेंगे कि रेस्टोरेंट के मालिक डिलिवरी कंपनियों को कुछ कमीशन देते हैं। जिसकी वजह से दाम में 15-35 फीसदी के बीच अंतर बढ़ जाता है। जबकि ज्यादातर बड़े ब्रांड के रेस्टोरेंट्स ने एग्रीगेटरों को ऑनलाइन ग्राहकों के लिए अपने मेन्यू को बढ़ाने का अधिकार दिया है। लिहाजा एक बार रेस्टोरेंट्स के मालिक प्राइस बढ़ाने की मंजूरी मिलने पर स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियों को दाम बढ़ाना आसान हो जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
