एक बार फिर नीरव मोदी को झटका लगा। जी हां लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए पेश हुआ।
नई दिल्ली: एक बार फिर नीरव मोदी को झटका लगा। जी हां लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए पेश हुआ। बता दें कि उसकी रिमांड 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब अगली सुनवाई वहीं 25 जुलाई को ही होगी। इस बात की भी जानकारी दें कि कोर्ट ने कहा है कि अगर वह अपने केस से जुड़े दस्तावेजों को पढ़ना चाहता है कि तो यह सुविधा उसे दी जाएगी।

पांचवीं बार जमानत याचिका खारिज
बता दें कि नीरव मोदी के वकीलों ने कोर्ट से एक लैपटॉप की मांग की है। वकीलों ने कहा कि उसके क्लाइंट भारत सरकार की तरफ से लगाए गए 500 पन्नों के आरोपों को पढ़ना चाहते हैं, इसलिए उन्हें लैपटॉप दी जाए। इस तरह पांचवीं बार भी नीरव मोदी की जमानत याचिक खारिज हो गई है।
नीरव मोदी और उसकी बहन के बैंक अकाउंट सील
वहीं दूसरी तरफ, स्विटजरलैंड में नीरव मोदी और उसकी बहन के बैंक अकाउंट सील कर दिए गए हैं। इन अकाउंट्स में करीब 280 करोड़ रुपये जमा थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से स्विस अधिकारियों से अपील की गई थी कि उसके बैंक अकाउंट लॉक कर दिए जाएं क्योंकि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखा किया है।
19 मार्च को हुई गिरफ्तारी
आपको इस बात से रुबरु करा दें कि 48 साल का कारोबारी नीरव मोदी हिंदुस्तान में 13,000 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वॉन्टेड है। उसे 19 मार्च को होलबोर्न से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही वह प्रत्यर्पण कार्यवाही के खिलाफ लड़ रहा है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 13,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में जांच कर रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications