गुरुवार को एक दिन के बढ़ोतरी के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी का भाव भी चढ़ा।
नई दिल्ली: गुरुवार को एक दिन के बढ़ोतरी के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी का भाव भी चढ़ा। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज गुरुवार को कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत में आज 180 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। सोने में तेजी के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी देखी गई है। जी हां चांदी आज 50 रुपये की तेजी के साथ 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि कल बुधवार को सोना 300 रुपये टूटकर 34170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और चांदी 500 रुपये फिसलकर 38700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। हालांकि कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी हुई है।

वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव मामूली घटकर 1,403.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। वहीं चांदी का भाव भी गिरकर 15.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले वैश्विक स्तर पर सोने के भाव छह सालों के उच्चतम स्तर पर थे। लाभ कमाने के चक्कर में ग्राहकों की बिकवाली के कारण भाव में यह मंदी बताई जा रही है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 180 रुपये की तेजी के साथ 34,350 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 180 रुपये की तेजी के साथ 34,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में यह तेजी देखी गई।
वहीं दूसरी ओर चांदी में आज 50 रुपये की तेजी देखी गई। इसके भाव आज 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी में मंदी देखी गई। यह 130 रुपये गिरकर 37,604 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत में आज 1,000 की मंदी आई और इसके भाव 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए। चांदी के सिक्कों की बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की मंदी के कारण 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,350
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,180
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,605
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
