कैफे कॉफी डे (सीसीडी) देश की सबसे बड़ी कॉफी चेन कंपनी अपनी कुछ हिस्सेदारी को बेच सकती है।
नई दिल्ली: कैफे कॉफी डे (सीसीडी) देश की सबसे बड़ी कॉफी चेन कंपनी अपनी कुछ हिस्सेदारी को बेच सकती है। जी हां दुनिया की मशहूर बेवरेज कंपनी कोका-कोला अपने कोर कार्बोनेटेड पेय से जुड़े जोखिम को देखते हुए तेजी से बढ़ते कैफे स्पेस में पैर जमाने की कोशिश में जुटी है। इसी कड़ी में इस दिग्गज सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में है। अपने कोर कार्बोनेटेड पेय से जुड़े जोखिम को देखते हुए तेजी से बढ़ते कैफे स्पेस में पैर जमाने की कोशिश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक अभी बातचीत शुरुआती दौर में है। संभावित हिस्सेदारी अधिग्रहण अटलांटा में कोका-कोला के मुख्यालय द्वारा संचालित किया जा रहा है और पेय निर्माता की वैश्विक टीम के अधिकारी कॉफी डे प्रबंधन के साथ सक्रिय वार्ता में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं शीतल पेय की तुलना में यह तेजी से बढ़ते कैफ़े व्यवसाय में कोका-कोला को महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना देगा।
सीसीडी ने वित्त वर्ष 18 में 90 छोटे स्टोर बंद कर दिये
बता दें कि कैफे कॉफी डे कॉफी डे एंटरप्राइजेज वीजी सिद्धार्थ द्वारा प्रचारित, स्वामित्व वाली कॉफी डे ग्लोबल के स्वामित्व में है। सीसीडी मार्केट लीडर जो स्टारबक्स और बरिस्ता और कोस्टा कॉफ़ी जैसी छोटी कॉफ़ी चेन टक्कर देता है। हालांकि पिछले दो वर्षों में सीसीडी के विस्तार की योजना धीमी हो गई है, क्योंकि कई और कैफ़े चैन और चाय पॉइंट्स ने मार्केट में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। यहीं मुख्य वजह हैं कि सेल्स के कम होने की वजह से कैफे कॉफी डे ने वित्त वर्ष 18 में 90 छोटे स्टोर बंद कर दिए थे।
1996 में बेंगलूरू की ब्रिगेड रोड से शुरु हुई सीसीडी
इस बात से अवगत करा दें कि कैफे कॉफी डे की शुरुआत जुलाई 1996 में बेंगलूरू की ब्रिगेड रोड से हुई। पहली कॉफी शॉप इंटरनेट कैफे के साथ खोली गई। इंटरनेट उन दिनों देश में पैठ बना रहा था। इंटरनेट के साथ कॉफी का मजा नई उम्र के लिए खास अनुभव था। जैसे-जैसे व्यवसायिक इंटरनेट अपने पैर फैलाने लगा, सीसीडी ने अपने मूल व्यवसाय कॉफी के साथ रहने का फैसला किया और देशभर में कॉफी कैफे के रूप में बिजनेस करने का निर्णय लिया। शुरुआती 5 वर्षों में कुछ कैफे खोलने के बाद सीसीडी आज देश की सबसे बड़ी कॉफी रिटेल चेन बन गई है। इस समय देश के 247 शहरों में सीसीडी के कुल 1,758 कैफे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
