सोने की कीमत में आई बड़ी ग‍िरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती

बुधवार को सोने की कीमतों में आई भारी ग‍िरावट, वहीं दूसरी ओर चांदी भी सस्‍ती हुई।

नई दिल्‍ली: बुधवार को सोने की कीमतों में आई भारी ग‍िरावट, वहीं दूसरी ओर चांदी भी सस्‍ती हुई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव और ऊंची कीमतों के कारण ग्राहकी नहीं आने के कारण बुधवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 300 रुपये टूटकर 34170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और चांदी 500 रुपये फिसलकर 38700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। मंगलवार को सोना 200 रुपये चढ़कर 34,470 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया जबकि चांदी भी 110 रुपये उछलकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

know The Gold And Silver Price Of Todays 26th June In Metrocities

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.77 प्रतिशत गिरकर 1411.99 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.55 प्रतिशत उतरकर 1407.20 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कुछ नरमी आने तथा डॉलर में सुधार के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इस दौरान चांदी 0.32 डॉलर उतरकर 15.32 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

भारत में आज के सोने की कीमत को जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

जबक‍ि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 300 रुपये उतरकर 34,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही कमजोर होकर 34,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये टूटकर 26,800 रुपये बिकी। सोने में गिरावट का असर चाँदी पर भी दिखा। चाँदी हाजिर 500 रुपये उतरकर 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा 1200 रुपये फिसलकर 37,735 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस पर स्थिर रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,170
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,000
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,735
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+