मंगलवार को सोने की कीमतों में आया उछाल, वहीं चांदी के भाव भी तेज रहे।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने की कीमतों में आया उछाल, वहीं चांदी के भाव भी तेज रहे। विदेशी बाजारों के मजबूत रुझानों के बीच स्थानीय ज्वेलरों द्वारा भी खरीदारी बढ़ाने से राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 200 रुपये चढ़कर 34,470 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीदारी बढ़ने से चांदी भी 110 रुपये उछलकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि कल सोमवार को सोने का भाव 100 रुपए गिरकर 34,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी का भाव 90 रुपए बढ़कर 39,090 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

जबकि कारोबारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में ज्वेलरों द्वारा अधिक खरीदारी किए जाने से और विदेशी बाजारों के मजबूत रुझानों के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई। न्यूयॉर्क में सोने में 1,429.80 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) पर और चांदी में 15.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से सोना करीब छह साल के ऊपरी स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
भारत में आज के सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि निवेशक सुरक्षित निवेश साधन के रूप में सोने को अपना रहे हैं। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजारों में सोना 1,430 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो छह साल का ऊपरी स्तर है। इससे पता चलता है कि सुरक्षित निवेश साधन के रूप में सोने में निवेश बढ़ा है। आर्थिक अनिश्चितता और ट्रेड वार की चिंता से डॉलर में कमजोरी और बांड यील्ड घटने के कारण भी सोने की मांग बढ़ी है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद खरा सोना 200 रुपये चढ़कर 34,470 रुपये और 99.5 फीसद खरा सोना भी इतनी मजबूती के साथ 34,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। आठ ग्राम सोने की गिन्नी भी 100 रुपये उछलकर 26,900 रुपये प्रत्येक के भाव पर पहुंच गई। चांदी हाजिर 110 रुपये उछलकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वीकली डिलीवरी भी 35 रुपये उछलकर 38,133 रुपये प्रति किलोग्राम की हो गई। चांदी के सिक्कों की कीमत प्रति सैकड़ा 1,000 रुपये बढ़कर 81,000 रुपये खरीद और 82,000 रुपये बिक्री के स्तर पर पहुंच गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications