इस बजट में सोने पर सीमा शुल्क करने की मांग की जा रही है। जी हां जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री ने सरकार से सोमवार को आगामी बजट में सोने पर सीमा शुल्क घटाने की मांग की है।
नई दिल्ली: इस बजट में सोने पर सीमा शुल्क करने की मांग की जा रही है। जी हां जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री ने सरकार से सोमवार को आगामी बजट में सोने पर सीमा शुल्क घटाने की मांग की है। केन्द्र सरकार वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पांच जुलाई को संसद में पेश करेगी। सोने पर वर्तमान में 10 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है।

जानकारी दें कि ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डॉमेस्टिक काउंसिल के वाइस-चेयरमैन शंकर सेन का कहना है कि हमने वित्त मंत्रालय से इसे घटाकर 4 प्रतिशत करने की सिफारिश की है। सोने पर शुल्क में कमी से बड़े पैमाने पर तस्करी रोकने में मदद मिलेगी।
सोने की कीमतों में आएगी कमी
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हमने गणना की है और पाया है कि सरकार की आमदनी को होने वाले नुकसान की भरपाई तस्करी की गतिविधियों में कमी से हो जाएगी क्योंकि वह बहुत आकर्षक नहीं रह जाएगी। सेन ने इस बात का भी जिक्र किया कि इससे सोने के दाम में भी कमी आएगी।
मासिक किस्तों में खरीदारी की अनुमति देने का भी आग्रह
जानकारी दें कि परिषद ने सरकार से आभूषणों की मासिक किस्तों में खरीदारी की अनुमति देने का भी आग्रह किया है। वहीं वर्तमान में आरबीआई इसकी अनुमति नहीं देता है। सेन ने आगे कहा कि परिषद ने गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम को रिवाइज्ड मैनर में लागू करने का भी सुझाव दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
