पीएनबी में बैंक फ्रॉड के सह आरोपी डायमंड कारोबारी मेहुल चौकसी को भारत को सौंपा जा सकता है।
नई दिल्ली: पीएनबी में बैंक फ्रॉड के सह आरोपी डायमंड कारोबारी मेहुल चौकसी को भारत को सौंपा जा सकता है। चौकसी इस वक्त कैरिबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है। जानकारी के मुताबिक, एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा है कि चौकसी द्वारा सभी कानूनी विकल्पों को खत्म कर लिए जाने के बाद उसकी नागरिकता खत्म कर दी जाएगी। इतना ही नहीं मेहुल चौकसी व उसका भतीजा डायमंड कारोबारी नीरव मोदी दोनों इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) व सीबीआई द्वारा वांछित हैं। उन पर पंजाब नेशनल बैंक में 13400 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है। आपको बता दें कि नीरव मोदी इस वक्त लंदन की जेल में है।

नागरिकता रद्द होने के बाद जल्द आयेगा भारत
जानकारी दें कि पीएम ब्राउनी को कोट करते हुए एंटीगुआ ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चौकसी को नागरिकता दी गई थी। लेकिन सच्चाई यह है कि उसकी नागरिकता रद्द कर दी जाएगी और उसके बाद उसे भारत को सौंप दिया जाएगा। ऐसा कुछ भी नहीं है कि हम वित्तीय अपराधों में लिप्त लोगों को एंटीगुआ में सुरक्षित पनाह देने में लगे हैं। वहीं आगे कहा कि हमें उचित प्रक्रिया पर अनुमति देनी होती है। उसका मामला कोर्ट में चल रहा है और जैसा कि हम भारत सरकार को कह चुके हैं, अपराधियों के भी मूलभूत अधिकार होते हैं। चौकसी के पास कोर्ट में जाने और खुद का बचाव करने का अधिकार है। लेकिन मैं विश्वास दिला सकता हूं कि चौकसी द्वारा सभी कानूनी विकल्पों को खत्म कर लिए जाने के बाद उसे भारत को सौंप दिया जाएगा।
जांच के लिए भारत आने से इनकार किया था चोकसी
वहीं ये भी बता दें कि भारत मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। कुछ दिन पहले ही जांच एजेंसी ईडी ने चोकसी के बीमार होने के दावे पर एयर ऐम्बुलेंस के जरिए वापस लाने का प्रस्ताव भी दिया था। बता दें कि जांच के लिए भारत आने से इनकार करते हुए चोकसी ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से भारत यात्रा नहीं कर सकता, लेकिन जांच में मदद करने के लिए तैयार है। वहीं उसने यह भी कहा था कि जब वह मेडिकली फिट हो जाएगा, तब भारत लौटेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications