सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट रही, वहीं दूसरी ओर चांदी में उछाल आया।
नई दिल्ली: सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट रही, वहीं दूसरी ओर चांदी में उछाल आया। बता दें कि ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन ने बताया कि विदेशों में सकारात्मक रुख के बावजूद स्थानीय सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स की मांग घटने से सोमवार को सोने का भाव 100 रुपए गिरकर 34,270 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी का भाव 90 रुपए बढ़कर 39,090 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

हालांकि सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की कमजोर मांग से सोने की कीमतों में गिरावट आई। वहीं वैश्विक बाजार में तेजी के रुख ने इस गिरावट को सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1404.92 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी ने कहा कि मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव और प्रमुख केंद्रीय बैंकों के नरम रुख की बदौलत सुरक्षित निवेश के लिए पीली धातु की बढ़ी हुई मांग की वजह से हाजिर सोने की कीमत लगभग छह साल के उच्चत स्तर पर पहुंच गई हैं।
गिन्नी का भाव स्थिर रहा
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमता 100-100 रुपए घटकर क्रमश: 34,270 रुपए और 34,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। हालांकि, गिन्नी का भाव 26,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बना रहा। शनिवार को सोना 70 रुपए बढ़कर 34,370 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था।
इस बीच चांदी हाजिर 90 रुपए बढ़कर 39,090 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 144 रुपए बढ़कर 38,098 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्कों का भाव स्थिर रहा और यह 80,000 रुपए लिवाल और 81,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications