शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।
नई दिल्ली: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। शनिवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। खासकर पेट्रोल के दाम आज छठे दिन स्थिर रखे गए हैं। जबकि दूसरी ओर वहीं डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन दाम स्थिर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौत की गई है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 69.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 72.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 75.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 72.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
महानगरों में डीजल की कीमत
आपको इस बात की जानकारी दें कि शनिवार को राजधानी दिल्ली में डीजल 63.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं कोलकाता में डीजल 65.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है बात करें अगर मुंबई की तो मुंबई में डीजल 66.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में डीजल 67.51 रुपए प्रति हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बढ़ोतरी
जबकि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 0.63 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डबल्यूटीआई क्रूड 52.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 1.16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ब्रेंट क्रूड 65.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
29 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई इतनी कटौती
बता दें कि 29 मई से 16 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। जबकि राजधानी नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.93 रुपए और डीजल में 2.91 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 1.73 और डीजल 2.75 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 1.84 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 3.02 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
