प्रधानमंत्री मोदी सरकार 2 के पहले पूर्णकालिक बजट के लिए आज हलवा सेरेमनी पूरी हो गई।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी सरकार 2 के पहले पूर्णकालिक बजट के लिए आज हलवा सेरेमनी पूरी हो गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस रस्म को पूरा किया। बता दें कि संसद में हलवा रस्म के साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट की छपाई का काम को शुरू हो गया। जी हां शनिवार को वित्त मंत्रालय में परंपरागत हलवा रस्म का आयोजन हुआ। जिसके बाद बजट दस्तावेजों की छपाई की औपचारिक शुरुआत की गई। हलवा रस्म के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं और उनके साथ अनुराग ठाकुर भी दिखे।

5 जुलाई 2019 को पेश होगी बजट
जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा रस्म पूरा किया। जिसके बाद खुद निर्मला सीतारमण ने हलवा का स्वाद चखा। साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी हलवा खाया। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्णकालिक बजट 5 जुलाई 2019 को पेश होगा। दरअसल, हर साल बजट को अंतिम रूप देने से कुछ दिन पूर्व नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है। वित्त मंत्री खुद इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। हलवा बनाने की रस्म काफी पहले से ही चली आ रही है। इसके पीछे कारण यही है कि हलवे को काफी शुभ माना जाता है और शुभ काम की शुरुआत भी मीठे से की जाती है।
अधिकारियों को हलवा समारोह के बाद मंत्रालय में ही रहना अनिवार्य
बता दें कि ऐसी परंपरा है कि बजट छपाई का काम शुरू होने से पहले बजट तैयार करने की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा समारोह के बाद मंत्रालय में ही रहना पड़ता है। ये अधिकारी संसद में बजट पेश होने तक मंत्रालय में ही रहते हैं और बाहरी दुनिया यहां तक कि परिजनों से भी इनका संपर्क नहीं होता है। उन्हें फोन या ईमेल के जरिये भी किसी से संपर्क करने की इजाजत नहीं होती है। बता दें कि मंत्रालय के सिर्फ शीर्ष अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति होती है। इस बीच वित्त मंत्रालय ने बजट में इस्तेमाल होने वाली शब्दावलियों से आम लोगों को अवगत कराने के लिये ट्विटर पर एक श्रृंखला की शुरुआत की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
