आपका भी अगर एसबीआई में अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: आपका भी अगर एसबीआई में अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बिना एटीएम कार्ड के मशीन से कैश निकालने की सुविधा दी है। इसके लिए फोन में योनो एप का होना जरूरी है। जानकारी दें कि शुक्रवार को पूरे देश के 16500 एटीएम में एसबीआई ने यह सेवा शुरू कर दी।

6 अंकों का योनो कैश पिन सेट करें
एसबीआई बैंक के जिन एटीएम में यह सुविधा मिलेगी, उन पर योनो कैश का स्टिकर लगा रहेगा। अब कैश निकालने के लिए अब मशीन में एटीएम कार्ड डालने की नहीं है। स्टेट बैंक के ग्राहक योनो एप पर नकद निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें लेनदेन के लिए छह अंकों का योनो कैश पिन सेट करना होगा। उन्हें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से छह अंकों की रेफरेंस नंबर मिलेगी। अगले 30 मिनट के अंदर नजदीकी योनो कैश प्वाइंट पर पिन और प्राप्त रेफेरेंस नंबर दोनों को देकर कैश मिलेगा।
जानें योनो कैश से बिना एटीएम के पैसे कैसे निकालें
जबकि एसबीआई के "योनो कैश" से बिना एटीएम के पैसा निकाल पाएंगे। बिना कार्ड पैसा निकालने के लिए आपके फोन पर एसबीआई का योनो ऐप होना जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन के स्क्रीकन पर 'योना कैश' विकल्प चुनना होगा और मैसेज के जरिए मिले ट्रांजेक्शन नंबर को एंटर करना होगा। इसमें निकाली जाने वाली राशि और 6 डिजिट का पिन नंबर डालना होगा। बता दें कि पिन डालने पर कैश मिल जाएगा।
2017 में ऐप हुआ था लॉन्च
बता दें कि एसबीआई ने योनो ऐप को नवंबर 2017 में पेश किया गया था। वहीं फरवरी, 2019 तक योनो को 1.80 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसके 70 लाख से अधिक सक्रिय यूजर्स हैं। इस बात की भी जानकारी दें कि वहीं एसबीआई के अभी 42 करोड़ ग्राहक हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
