नकदी संकट के कारण बंद हो चुकी एयरलाइंस जेट एयरवेज के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की याचिका स्वीकार कर ली।
नई दिल्ली: नकदी संकट के कारण बंद हो चुकी एयरलाइंस जेट एयरवेज के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की याचिका स्वीकार कर ली। जी हां नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने विमानन कंपनी जेट एयरवेज (जेट एयरवेज) के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया शुरू करने के लिए याचिका को मंजूरी दे दी है। बता दें कि यह याचिका एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ ने दायर की थी। इतना ही नहीं बैंकों को ठप पड़ी एयरलाइन से 8,500 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। ट्रिब्यूनल ने ग्रांट थॉर्नटन के आशीष छौछारिया को जेट एयरवेज के लिए समाधान प्रोफेशनल भी नियुक्त किया है। जानकारी दें कि 17 अप्रैल 2019 जेट एयरवेज का परिचालन से बंद है।

इस बात की भी जानकारी दें कि वीपी सिंह और रविकुमार दुरईसामी की मौजूदगी वाले ट्रिब्यूनल ने समाधान प्रोफेशनल को निर्देश दिया है कि वह तीन माह के अंदर समाधान प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश करे। हालांकि कानून में इसके लिए 6 माह की अवधि तय है। इसके पीछे हवाला दिया गया कि यह राष्ट्रीय महत्व का विषय है।
एसबीआई 967 करोड़ रुपये का दावा किया
एसबीआई ने अपनी याचिका में 967 करोड़ रुपये का दावा किया है। इतना ही नहीं ये भी कहा है कि उसने जेट एयरवेज को वर्किंग कैपिटल लोन के तौर पर 505 करोड़ रुपये और ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तौर पर 462 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि गहन विचार विमर्श के बाद कर्ज देने वालों ने फैसला किया है कि इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत जेट एयरवेज के मामले का निपटान किया जाए। जानकारी दें कि एयरलाइन के लिए सिर्फ एक बोली ही प्राप्त हुई है। उसके साथ भी शर्त जुड़ी है।
कर्मचारियों के वेतन का 3,000 करोड़ रुपये का बकाया
बता दें कि जेट एयरवेज को कर्ज देने वाले बैंक पिछले पांच महीने से एयरलाइन को चलती हालत में बेचने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कई कारणों से वे अपने इस कोशिश में सफल नहीं हो पाए। बैंकों के अलावा एयरलाइन पर उसे गुड्स और सर्विसेज देने वालों का 10,000 करोड़ रुपये और कर्मचारियों के वेतन का 3,000 करोड़ रुपये का बकाया है। जेट एयरवेज के कर्मचारियों की संख्या 23,000 है। जबकि पिछले कुछ साल के दौरान जेट एयरवेज का कुल नुकसान 13,000 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। इस तरह एयरलाइन पर कुल 36,500 करोड़ रुपये का बकाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications