बाजार में बढ़ गई सोने की कीमत, 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचा।
नई दिल्ली: बाजार में बढ़ गई सोने की कीमत, 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचा। जी हां सोने का भाव शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर सर्वाधिक ऊंचाई के करीब पहुंच गया है। सोना शुक्रवार को एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 34,468 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि पिछले करीब छह साल का सबसे ऊंचा स्तर है। सोना एमसीएक्स पर 28 अगस्त 2013 को सर्वाधिक उच्च स्तर 35,074 रुपए प्रति 10 ग्राम को छुआ था। बता दें कि घरेलू वायदा व हाजिर बाजार में सोने में आई यह तेजी विदेशी बाजार से प्रेरित है जहां सोने का भाव 1,400 डॉलर प्रति औंस से उपर चला गया है। कॉमेक्स पर भी सोने का भाव सितंबर 2013 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में लगातार तेजी देखी जा रही
हालांकि कमोडिटी बाजार के जानकार बताते हैं कि हालिया भूराजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती का संकेत दिए जाने के बाद सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में लगातार तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर पूर्वाह्न् 10.54 बजे अगस्त एक्सपारी सोने के अनुबंध में पिछले सत्र से 354 रुपए यानी 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 34,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि सत्र के दौरान भाव 34,468 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला।
चांदी में गिरावट दर्ज की गई
वहीं अगर बात करें चांदी की तो जुलाई अनुबंध 105 रुपए यानी 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 38,470 रुपए प्रति किलो पर बना हुआ था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 38,590 रुपए प्रति किलो तक उछला। जबकि अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी सोने के अनुबंध में 11.45 डॉलर यानी 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 1,408.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 1,414.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि सितंबर 2013 के बाद का स्तर है जब कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,416 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था। हालांकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के जुलाई अनुबंध में 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 15.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।
डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान सोने के प्रति बढ़ता
बता दें कि केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने इस बात के संकेत दिए हैं आगामी बैठक में वह ब्याज दर में कटौती कर सकता है जिससे डॉलर में कमजोरी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में तकरीबन 60-65 फीसदी वित्तीय कारोबार डॉलर में होता है। लिहाजा, डॉलर में कमजोरी आने से निवेशकों का रुझान सोने के प्रति बढ़ता है क्योंकि यह निवेशक का सुरक्षित उपकरण है। हालांकि केडिया के अनुसार, हाल ही में खाड़ी क्षेत्र की घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गई और जब कभी भूराजनीतिक तनाव बढ़ता है या किन्हीं वजहों से आर्थिक गतिविधियां कमजोर होती हैं तो निवेशक स्टॉक के बजाय सोने में निवेश के प्रति उत्साहित होते हैं लिहाजा सोने में तेजी का रुझान बना हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications