गुरुवार को सोने की कीमत में उछाल वहीं दूसरी ओर चांदी में भी तेजी।
नई दिल्ली: गुरुवार को सोने की कीमत में उछाल वहीं दूसरी ओर चांदी में भी तेजी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आयी तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 280 रुपए चमककर करीब चार महीने के उच्चतम स्तर 34020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 710 रुपए उछलकर 39060 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल सोने का भाव 20 रुपए की तेजी के साथ 33740 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 130 रुपए तेज हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जबदरस्त तेजी देखी गई है। सोना हाजिर 1.59 प्रतिशत बढ़कर 1381.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 2.69 प्रतिशत चढ़कर 1381.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में अगले महीने वृद्धि करने पर विचार करने के संकेत के बाद डॉलर में गिरावट आई और निवेशकों ने सोना में सुरक्षित निवेश का रूख किया जिसके कारण इसमें जबरदस्त तेजी आई है। इसके साथ ही खाड़ी में अमेरिका के एक ड्रोन को ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद कच्चे तेल भी तेजी आई और इसका भी असर कीमती धातुओं पर दिखा है। इस दौरान चांदी 1.21 प्रतिशत उछलकर 15.34 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
स्थानीय बाजार में सोना एक मार्च 2019 के बाद के उच्चतम स्तर पर रहा। उस दिन सोना 34080 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था। आज सोना स्टैंडर्ड 280 रुपए चमककर 34020 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 33850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, इस तेजी से गिन्नी पर कोई असर नहीं हुआ और यह पिछले दिवस के 26800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पड़ी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि विदेशी बाजारों से कदमताल करते हुए स्थानीय स्तर पर चांदी 710 रुपए चमककर 39060 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 38 हजार के पार 38045 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे सिक्का लिवाली और बिकवाली भी एक-एक हजार रुपए चमककर क्रमश: 81 हजार रुपए और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोला गया।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,020
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,850
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,060
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,045
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
