कार हो या बाइक खरीदने के लिए हम फेस्टिव सीजन का इंतजार करते थे। जी हां क्योंकि पहले सिर्फ फेस्टिव सीजन में ही कार या बाइक पर ऑफर्स ही देखने को मिलते थे।
नई दिल्ली: कार हो या बाइक खरीदने के लिए हम फेस्टिव सीजन का इंतजार करते थे। जी हां क्योंकि पहले सिर्फ फेस्टिव सीजन में ही कार या बाइक पर ऑफर्स ही देखने को मिलते थे। लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नहीं है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए टू-व्हीलर्स कंपनियां आये दिन नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। खासतौर पर कंप्टीशन के इस दौर में मार्केट में आगे रहने की चाह में कंपनियां अब सिर्फ फेस्टिवल पर ही नहीं बल्कि पूरे साल ऑफर्स देती रहती है। जानकारी दें कि इन दिनों हीरो मोटोकॉर्प भी ऐसा ही एक मजेदार ऑफर दे रहा है दरअसल हीरो के नए ऑफर के मुताबिक मात्र 2000 रुपए की डाउन पेमेंट के साथ आप कोई भी बाइक या स्कूटर ले जा सकते हैं।
हीरो HF Deluxe
इस बाइक को आप ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चला सकते हैं। छोटे कस्बों और गावों के हिसाब से हीरो ने HF Deluxe बनाई गई है, इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। 100 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जो 7.7 bhp की पावर और 8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियर दिए गये हैं। वहीं एक लीटर में यह बाइक 83 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। जानकारी दें कि बाइक की कीमत 39,999 हजार रुपये से शुरू होती है।
अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इस बाइक को ले जा सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक को खरीदने पर आप 24 कैरेट सोने का सिक्का और एक हेलमेट भी जीत सकते है। इतना ही नहीं पेटीएम माल से खरीदने पर आपको इस बाइक पर 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा। वहीं 5 साल की वारंटी कंपनी इस बाइक पर दे रही है।
हीरो Destini 125
बता दें कि रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे रही हीरो मोटोकॉर्प की, ये प्रीमियम बाइक। नए Destini 125 को कुछ समय पहले ही स्कूटर सेगमेंट में हीरो ने उतारा है। इसकी कीमत 55080 रुपये रखी है। अगर आप इस स्कूटर को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप सिर्फ 2 हजार रुपये की कम डाउनपेमेंट देकर इसे ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं पेटीएम माल से खरीदने पर आपको इस स्कूटर पर आपको 7000 रुपये तक का फायदा भी मिलेगा।
जानकारी दें कि कंपनी Destini 125 पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है। वहीं अगर इंजन की बात करें तो Destini 125 में 125cc सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया है। जोकि 8.7 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही i3S सिस्टम इसमे ग्राहको की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है।
सस्ता हो सकता है कार-बाइक खरीदना
अगर आप भी कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल यानी 21 जून को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में बैटरी से चलने वाले -2व्हीलर और 4-व्हीलर पर लगने वाली जीएसटी दरों में कटौती हो सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगर ऐसा होता है तो ई-स्कूटर करीब 5 हजार रुपये और कार करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती है। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 जून को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications