ऑनलाइन ग्रॉसरी बेचने वाली कंपनी ग्रोफर्स अब पैकेज्ड मिल्क भी बेचेगी। जी हां मंगलवार को कंपनी ने पैकेज्ड दूध श्रेणी में उतरने की घोषणा की।
नई दिल्ली: ऑनलाइन ग्रॉसरी बेचने वाली कंपनी ग्रोफर्स अब पैकेज्ड मिल्क भी बेचेगी। जी हां मंगलवार को कंपनी ने पैकेज्ड दूध श्रेणी में उतरने की घोषणा की। कंपनी के उत्पाद की खुदरा बिक्री 'जी-फ्रेश' ब्रांड के तहत की जाएगी। बता दें कि और यह एक सप्ताह के अंदर सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि, इस सेगमेंट में पहले से मौजूद कंपनियों की तुलना में उसके उत्पादों की कीमत 12 फीसदी कम होगी। कंपनी के सीईओ अल्बिंदर ढींडसा ने कहा कि कंपनी को पैकेज्ड दूध के कारोबार से 30 करोड़ रुपए सालाना आय होने की उम्मीद है।

अन्य कंपनियों के दूध से लगभग 12 फीसदी कम कीमत
इस बात की भी जानकारी दें कि ग्रोफर्स के वाइस प्रेसिडेंट (प्राइवेट ब्रांड्स) विवेक प्रसाद का कहना हैं कि हम टेट्रा पैक के दूध को बाजार से अधिक सस्ती दर पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूध की कीमत बाजार में बिकने वाले अन्य कंपनियों के दूध से लगभग 12 फीसदी कम है। वहीं ग्रोफर्स का दावा है कि 'जी-फ्रेश' दूध एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार विटामिन ए और विटामिन डी के साथ पोषक तत्व से समृद्ध (फोर्टिफाइड) किया गया है।
पैकेज्ड मिल्क मार्केट के सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद
वहीं कंपनी वर्ष 2020 तक अपने निजी लेबल वाले उत्पाद दायरे को 800 उत्पादों से बढ़ाकर 1,200 करना चाहती है। जबकि कंपनी ने पहले कहा था कि वह वित्त वर्ष 2019-20 तक अपनी बिक्री को दोगुना कर 5,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल पैकेज्ड मिल्क मार्केट के सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
हाल ही में अमूल दूध और मदर डेयरी ने कीमतों में किया इजाफा
अमूल ने भी दूध की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई कंपनी सिर्फ पॉली पैक मिल्क की कीमतों में इजाफा किया है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने किसानों से खरीद की कॉस्ट बढ़ने के कारण अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications