जियो की ओर से जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किए जाने का इंतजार लंबे समय से हो रहा है।
नई दिल्ली: जियो की ओर से जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किए जाने का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। जानकारी दें कि जियो गीगाफाइबर का इंतजार इसलिए हो रहा है क्योंकि सभी लोग जियो के किफायती प्लान की उम्मीद कर रहे हैं और इसकी चर्चा भी है। जियो नए ऑफर के पेशकश की तैयारी भी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक ग्राहकों को मिल जाएगा।

जानकारी दें कि जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को जुलाई में कंपनी की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। गीगाफाइबर की घोषणा पिछले साल एजीएम के दौरान ही की गई थी। तब से लेकर अब तक इसकी टेस्टिंग अलग-अलग शहरों में की जा रही है। अब जब समय आ गया है कि इस नई सेवा की लॉन्चिंग कुछ ही दिनों में की जा सकती है।
प्रीव्यू ऑफर में 100mbps या 50 mbps तक की स्पीड का ऑप्शन
इस बात से भी अवगत करा दें कि फिलहाल इसकी टेस्टिंग भारत के 100 से भी ज्यादा शहरों में की जा रही है। जियो गीगाफाइबर को फिलहाल प्रीव्यू ऑफर के तहत उपलब्ध कराया गया है और ये अभी फ्री भी है। इतना ही नहीं प्रीव्यू ऑफर में 100mbps या 50 mbps तक की स्पीड का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें हर महीने 1100GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं प्रीव्यू ऑफर 3 महीने के लिए लाया गया था, लेकिन अभी आप मान के चलिए कि ये कमर्शियल लॉन्चिंग तक जारी रहेगा।
4,500 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट
बता दें कि प्रीव्यू ऑफर के दो ऑप्शन है। एक में आपको 4,500 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट देना है। इसमें आपको 100mbps स्पीड और डुअल-बैंड WiFi राउटर मिलेगा। वहीं दूसरे ऑप्शन में ग्राहकों को 2,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर देना है। इसमें उन्हें 50mbps की स्पीड और सिंगल-बैंड Wi-Fi राउटर मिलेगा। चूंकि ये टेस्टिंग फेज में है, ऐसे में अपने एरिया में सेवा उपलब्ध कराने के लिए आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
जियो डीटीएच सर्विस को भी लॉन्च कर
इस बात की भी जानकारी दें कि लॉन्चिंग से पहले ये भी जानकारी मिली है कि जियो गिगाफाइबर के साथ कंपनी वायर्ड टेलीफोन सर्विस और जियो होम टीवी नाम से डीटीएच सर्विस को भी लॉन्च कर सकती है। यानी गिगाफाइबर का प्लान जियो यूजर्स के लिए 3-सर्विस प्लान का कॉम्बिनेशन होगा। इस सेवा के लिए प्लान्स की शुरुआती कीमत 600 रुपये हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications