गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहें तो आपके लिए अच्छी खबर है। गाड़ी में भी अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो और भी अच्छी बात है।
नई दिल्ली: गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहें तो आपके लिए अच्छी खबर है। गाड़ी में भी अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो और भी अच्छी बात है। बता दें कि क्योंकि 21 जून को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में बैटरी से चलने वाले -2व्हीलर और 4-व्हीलर पर लगने वाली जीएसटी दरों में कटौती हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दरें 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अगर ऐसा होता है तो ई-स्कूटर करीब 5 हजार रुपये और कार करीब 1 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बैठक की अध्यक्षता
नई सरकार के गठन के बाद जीएसटी परिषद की यह पहली बैठक है। आपको बता दें कि जीएसटी काउंसिल की बैठक 21 जून को होने वाली है। इस बात की भी जानकारी दें कि और तो इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। जीएसटी काउंसिल की 21 जून को 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में जीएसटी स्लैब को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी स्लैब की रिस्ट्रक्चरिंग की जाएगी यानी कई चीजों को 28 फीसदी से स्लैब से बाहर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके अलावा हर राज्य में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के गठन का एजेंडा पर भी विचार होगा। एंटी प्रोफिटियरिंग अथॉरिटी के कार्यकाल के एक्सटेंशन पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
इन बातों को गौर किया जा सकता
- 50 करोड़ से ऊपर की B2B डील में इ-इनवॉइसिंग अनिवार्य करने पर मुहर लग सकती है।
- इसके साथ ही जीएसटी चोरी रोकने के लिहाज से इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।
- इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर पर 12 के बजाय सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगाने पर फैसला हो सकता है।
- ऐसा करने से स्कूटर करीब 5 हज़ार रुपये और कार 1 लाख तक सस्ती हो जाएगी।
- इतना ही नहीं जीएसटी घटने से सरकार के फेम 2 कार्यक्रम के बढ़ावा मिलेगा।
- विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां EV प्रोजेक्ट में निवेश बढ़ा सकती हैं।
- 28 फीसदी स्लैब से ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
- इसके अलावा 28% जीएसटी रेट वाले कंज्यूमर आइटम्स पर भी रेट कटौती की संभावना है।
- इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट लॉटरी पर अभी एक दर तय होना मुश्किल लग रहा है। लॉटरी पर बनी जीओएम में यूनिफार्म दरों पर अभी तक सहमति नहीं बनी है।
- सरकारी लॉटरी पर 12% जबकि प्राइवेट लॉटरी पर 28% जीएसटी है।
2023 से सभी दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को बिजली से चलने की योजना
इतना ही नहीं नीति आयोग ने एक रोडमैप तैयार किया है जिसमें 2030 में सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जाने की योजना है। सरकार की योजना है कि 2023 से सभी दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को बिजली से चलना चाहिए और 2026 से सभी वाणिज्यिक वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए। वहीं दूसरी ओर जानकार बताते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स की दरें कम होने से भारत का बाजार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए सुलभ हो जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications