मंगलवार को सोने के भाव में आज तेजी आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 100 रुपए ऊपर हो गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने के भाव में आज तेजी आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज 100 रुपए ऊपर हो गया। सोने के भाव में तेजी के पीछे स्थानीय ज्वेलर्स की मांग और वैश्विक स्तर पर अच्छे संकेतों से सोने के भाव में तेजी आई। सोने का भाव 100 रुपए की तेजी के सात 33720 रुपए हो गया। वहीं चांदी का भाव 130 रुपए की तेजी के साथ 38220 रुपए हो गया। चांदी में आज इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग आई।

वहीं केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक बाजार को फेडरल रिजर्व के मिनिट्स का इंतजार है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आज बैठक है। केडिया के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर आने वाले समय में सोने का लेवल 1360 से 1375 डॉलर प्रति औंस दिख रहा है। वहीं एमसीएक्स पर सोने का भाव 33600 रुपए तक के लेवल दिखा सकता है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 26800 रुपए
वहीं एंजेल ब्रोकिंग में डीवीपी अनुज गुप्ता के मुताबिक अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1350 से 1355 का लेवल टेस्ट करेगा। उनके मुताबिक एमसीएक्स पर सोना 33300 रुपए के लेवल दिखा सकता है। आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1344 डॉलर और चांदी का 14.96 डॉलर चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए की तेजी के साथ 33,720 रुपए और 33550 रुपए पर स्थिर रहा। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव 26800 रुपए रहा।
चांदी सिक्कों का भाव स्थिर
वहीं चांदी हाजिर के भाव में 140 रुपए की तेजी आ गई और ये 38400 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 140 रुपए तेज होकर 37256 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी सिक्कों का भाव स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल भाव 80 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा और बिकवाल भाव 81 हजार रुपए रहा। रायपुर के सर्राफा में आज 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 33800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा वहीं चांदी का भाव 38100 रुपए प्रति किलो रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications